कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत अध्यक्ष ने डिजीटल इंडिया वेन को झंडी दिखाकर किया रवाना
जबलपुर 04 नवम्बर 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने आज जिला पचंायत परिसर में शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए डिजीटल इंडिया वेन को झंडी दिखाकर जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत कटंगी के लिये रवाना किया। डिजीटल इंडिया वेन के माध्यम से भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को चलचित्र फिल्म (वीडियो) के माध्यम से दी जावेगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति हर्षिका सिंह ने बताया कि डिजीटल इंडिया वेन के माध्यम से ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी चलचित्र फिल्म (वीडियो) के माध्यम से दी जावेगी। डिजीटल इंडिया वेन जिले के सभी विकासखण्डों के लगभग 40 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ कैसे लेना है कि जानकारी उपलब्ध करायेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रमीण रोजगार गारंटी योजना, एवं अन्य विभागों की योजनाएं शामिल है।
इन पंचायतों में पहुंचेगी डिजीटल इंडिया वेन - जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत कटंगी, पाटन, जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत पिपरिया कलां, बेलखेडा, मनकेडी, रमखिरिया, सहजपुर, मगरमुहां, शहपुरा, जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत मोहनिया, तेवर, जबलपुर केन्ट, भेडाघाट, खमरिया, बरगी, हरदुली, घाना, जनपद पंचायत पनागर मुख्यालय एंव ग्राम पंचायत करमेता, बिलपुरा, अमखेरा, महाराजपुर, सुहागी, मडई, जनपद पंचायत कुण्डम ग्राम पंचायत बघराजी, कुण्डम, जनपद पचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत गोसलपुर, गांधीग्राम, मझगवां, अगरिया और सिहोरा एवं जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत इद्राना, दर्शनी, गौरहा भिटोनी एवं मझौली ग्राम पंचायत शामिल है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, ई गर्वनेंस के प्रबंधक चित्रांशु त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लायें: सीईओ जिला पंचायत
सरपंच एवं सचिवों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 04 नवम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा की नर्मदा नदी के किनारे आने वाली ग्राम पंचायतों में अभी तक बनाये गये शौचालयों की ग्राम पंचायत एवं ग्राम वार समीक्षा की।
उन्होने सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों ग्राम पंचायतों में शौचालयों निर्माण की प्रगति धीमी होने पर आप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि कल से सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लायी जाये। जिन ग्राम पंचायतों में दो दिवस में कार्य प्रारंभ नही किये जाते हैं उन ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायको के विरुद्व तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी व अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह दोनों जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों का सघन निरीक्षण करे और जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के कार्य प्रारंभ नही हुए हैं उन ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव के विरुद्व तत्काल कार्यवाही करने के लिए प्रस्ताव दे।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, स्वच्छ भारत मिशन की जिला प्रभारी वबीता कौल, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिह, ब्लाक समन्वयक सुषमा सरफरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों को कार्यो की जानकारी देने कराये दीवार लेखन
जबलपुर 04 नवम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में किये गये हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक कार्यो की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत की दीवार एवं ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवनों पर दीवार लेखन कराया जाये। पंचायत भवन की दीवार पर महात्मा गांधी नरेगा के कार्यो के साथ-साथ ग्राम के नजरी नक्शे भी अंकित कराये जाये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment