न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 28 October 2016

28-10-2016


कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम पंचायत भवनों एवं आंगनवाडियों में प्रारंभ हुई प्रतियोगिताएं
उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

जबलपुर 28 अक्टूबर 2016। अपने घर एवं घर के आस-पास साफ-सफाई हो, सभी लोग बनाये गये शौचालयों का उपयोग करे। गांव को खुले में शौच मुक्त बनाये और बीमारियों से मुक्ति पाये। स्वच्छता का संदेश देने के लिए ग्राम पंचायतों के भवनों, स्कूलों एवं आंगनवाडियों में महिलाओं द्वारा स्वच्छता की रंगोली बनाकर दिया। ग्राम पंचायतों में सरपंचों स्कूलों में शिक्षकों एवं आंगनवाडियों में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्कृष्ट रंगोली एवं अन्य प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 27 से 29 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत के भवनों, स्कूलों एवं आंगनवाडियों में बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा स्वच्छ रंगोलियां बनाने के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रतिभागियों की रंगोलियां सबसे रंगोलियां बनाने बाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित  भी किया जा रहा है। 
परछिया में बनाई रंगोली- जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी.सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सिहोदा के ग्राम परछिया में महिलाओं द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वच्छता रंगोली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव की महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से साफ-सफाई का संदेश दिया। उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत पडुआ हुई खुले में शौचमुक्त-जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह ने आज ग्राम पंचायत पडुआ को खुलें में शौच मुक्त घोषित किया। ग्राम पंचायत के खुले में शौच मुक्त घोषित कर ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में गौरव यात्रा निकाली। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment