कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
पोस्ट आफिसों के खातें बैकों में खोले जाये
समय-सीमा बैठक में सीईओं जिला पंचायत ने दिये निर्देश
जबलपुर 29 सितम्बर 2015। सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खातों को इस माह के अंत तक अनिवार्यरुप से बैकों में खोलें जाये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालयों के कार्य में तेजी लाई जाये। पंच-परमेश्वर योजना एवं मनरेगा के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में किये जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांसद आर्दश ग्राम कोहला में किये जा रहे विकास कार्यो में तेजी लाई जाये। श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्यरुप से कर वसूली प्रारंभ की जाये। जिन ग्राम पंचायतों में कर वसूली प्रारंभ नही की गई है उन ग्राम पंचायतों के सरपंच पर धारा 40 की कार्यवाही एवं सचिव पर भी कार्यवाही प्रास्तावित की जाये। माध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि शसकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूह के द्वारा बच्चों के लिए बनाये जा रहे भोजन की माॅनिटिरिंग करने के लिए ग्राम पंचायत की सभी महिला पंचों को अनिवार्य रुप से शामिल किया किया जायेे।
श्रीमती मारव्या ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालय के कार्य की कम प्रगति पर आप्रशन्नता जाहिर करते हुए प्रतिदिवस 30 शौचालय बनाने के पूर्व में दिये गये निर्देश का अनिवार्यरुप से पालन करे। उन्होने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य की राशि का जिला स्तर से दो- तीन दिन में परीक्षण उपरांत आर.टी.जी.एस. के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में एवं सामग्री प्रदाय करने वाले वेंडरों के खाते में राशि जमा की जा रही है।
मनरेगा एवं पंचपरमेश्वर की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण किया जाये। पूर्ण कार्य एवं कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्रों में अंतर नहीं होना चाहिए। ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जी.एस. खटीक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य प्रशासन समिति की आज
जबलपुर 29 सितम्बर 2015। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 30 सितम्बर 2015 को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला शिक्षा विभाग में स्वीकृत,भरे एवं रिक्त पदों की समीक्षा, जिला शिक्षा केन्द्र की विभिन्न योजनाओं की के तहत किये जा रहे निर्माण कार्य एवं योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग की सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य प्रशासन समति की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
T-L meeting ki photo
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment