कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन से ऐठाखेडा में बनेगें शौचालय
पायलेट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम पंचायत का हुआ चयन
जबलपुर 4 सितम्बर 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के संयुक्त कनवरजेन्स से ग्राम पंचायत ऐठाखेडा में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इस ग्राम पंचायत में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 12000/रुपये की राशि से शौचालय बनाये जाएगे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत ऐठाखेडा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के संयुक्त कनवरजेन्स से शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि ग्राम पंचायत ऐठाखेडा में ऐठाखेडा के अलावा ग्राम रामपुर एवं पिण्डरई आते हैं जहां शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। शौचालय बनाने के कार्य में लगभग 20 मानव दिवस श्रृजित होगे जिन पर 3180 रुपये की मजदूरी होगी वह मनरेगा से व्यय की जाएगी, शेष राशि 8820/रुपये की राशि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से सामग्री पर व्यय की जाएगी।
श्रीमती मारव्या ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत ऐठाखेडा एवं उसके आश्रित ग्रामों में माह दिसम्बर 2015 तक अनिवार्य रुप से ग्राम पंचायत को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त कराया जाये।
उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत शौचालय निर्माण कार्य करने के लिए हितग्राही वार मस्टर रोल जारी किये जाकर तत्काल कार्य प्रारंभ किये जाये ताकि समय-सीमा में ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त किया जा सके। ग्राम पंचायत ऐठाखेडा एवं उसके आश्रित गांवों का जनपद एवं जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा नियमितरुप से निरीक्षण किया जाये तथा ग्रामीणों को खुले में शौच न कर अपने-अपने घरों में शौचालयों का निर्माण कराने के लिए जागरुक किया जाये।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment