कार्यालयए जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देशों के आधार पर की जाती हैं बैंक अधिकारियों से योजनाओं की समीक्षा
जबलपुर 3 अक्टूबर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ई.पंचायत योजना का खाता स्थानान्तरित करने को लेकर सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया की नेपियर टाउन शाखा के प्रबंधक की ओर से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। किसी भी खाताधारक को यह अधिकार हैं कि वह किसी भी राष्ट्रीयकृत बैक में अपना खाता किसी भी समय स्थानांतरित करा सकता हैए ऐसे मामलों में समय एवं तारीख महत्वपूर्ण नही होते है। बैंक की अपनी वित्तीय या अन्य प्रकार की विवशता हो सकती हैं लेकिन उन विवशताओं का दायरा खाता धारक के अधिकार से अधिक नही हो सकता है। वर्तमान प्रकरण में आधी अधूरी जानकारियां समाचार पत्रों के माध्यम से प्रस्तुत की जा रही है। जिससे भ्रम की स्थिति र्नििर्मत हो रही है।
उन्होनें बताया कि 31 जुलाई 2015 को मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अंटोनी डिसा की ओर से प्राप्त पत्र में दिये गये निर्देशों के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कहा गया हैं कि जिले के समस्त राष्ट्रीय कृत बैंको के प्रबंधकों के साथ बैठकर शासकीय योजनाओं के कियान्वयन की समीक्षा की जाये। मुख्य सचिव के ये निर्देश जिला पंचायत प्रशासन को इस बात के अधिकार प्रदान करते हैं कि जिन बैकों की प्रगति संतोषजनक नहीं हैं उनके काम.काज में तेजी लाये जाने के प्रयास किये जाये और व्यवस्थागत दृष्टिकोण से उचित कदम उठाये जाये।
श्रीमती मारव्या ने बताया कि सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया की नेपियर टाउन शाखा के प्रबंधक नर्मदेश्वर पाण्डेय की ओर से कथित तौर पर समाचार पत्रों कों कुछ ऐसी जानकारियां प्रेषित की गई हैं जो जिला पंचायत प्रशासन की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाती है। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संदर्भ में भी आगे की कार्यवाही करने के लिए भी मार्गदर्शन लिया जा रहा है।
चरणबद्ध तिथियों में आयोजित हो रही हैं ग्राम सभाएँ
ग्राम पंचायतों में बन रही स्वच्छता अभियान की कार्य योजना
जबलपुर 3 अक्टूबर 2015। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गांधी जयंती से चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभाएँ आयोजित की जा रही है। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सूचना पटल पर प्रदर्शित प्रदर्शित करते हुए ग्राम सभाओं में तीस से ज्यादा महत्वपूर्ण विषय पर बिन्दुवार चर्चा कर सामूहिक रूप से निर्णय लिये जा रहे है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्तरीय अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत जिले के समस्त ग्रामों में चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह से ग्राम सभाओं के बनाये गये कैलेण्डर अनुसार ग्राम सभाओं का निरीक्षण किया जाये।
उन्होने बताया कि गांधी जयंती से आयोजित की गई विशेष ग्राम सभाओं में स्वच्छता अभियान के तहत घरों की साफ सफाईएजल स्त्रोतों सडकोंए नालियोंए हाट बाजारों की स्वच्छता पर विशेष रुप से चर्चा की जा रही है। साथ ही तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। इस कार्य के लिये स्वच्छ भारत मिशन द्वारा पंचायत को अलग से राशि उपलब्ध करवाई गई है। पंच एवं सरपंच अपने पंचायत क्षेत्र में सभी गाँव के घर.घर जाकर निरीक्षण कर शौचालय रहित घरों को चिन्हित कर सूची बना रहे है।
श्रीमती मारव्या ने बताया कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले सरपंचों पर कार्यवाही की ताएगी। ग्राम सभाओं में पंचायत क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त करने का सामूहिक संकल्प लिया जा रहा हैं। ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायतों में करारोपण के जरिये आय के स्त्रोतों में वृद्धि पर भी विचार एस्कूलों में शिक्षा के स्तर तथा शैक्षणिक केलेण्डर अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम के अध्ययन पर चर्चाए शालाओं में 6 से 14 वर्ष आयु के सभी बच्चों को दाखिला दिलाने और नियमित रूप से बच्चे स्कूल जाये इस बारे में बातचीतए अति कम वजन वाले बच्चों के कुपोषण स्तर में सुधार के लिये ग्रामण्स्तर पर होने वाले स्नेह शिविरों की जानकारीए ऐसे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिये समुदाय को निगरानी के लिये प्रेरित करनाए ऐसे बच्चों के परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता दिलाने पर चर्चा की जा रही है। गर्भवती माताओं और शिशुओं के टीकाकरणए पूरक पोषण आहार एवं दवाओं की उपलब्धता और उनके खानण्पान में सुधार के बारे में बताया जायेगा। महिला उत्पीडन से संबधित मुद्दों पर भी जागरूकता लानेए प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में घर.घर जल प्रदाय व्यवस्था की योजना तैयार कर ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। बंद पडी नलण्जल योजनाओं को चालू करने के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की जा रही है।
ग्राम सभा में महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों व अन्य जन हितैषी योजना में व्यय राशि एवं उपलब्धियों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाये साथ योजना से संबंधित संपर्क के लिये मध्यप्रदेष राज्य रोजगार गारंटी परिषद मुख्यालय भोपाल के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9111243243 पर काल किया जा सकता है या एसएमएस करने की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।
ग्राम सभा में रोजगार संवाद दिवस एवं मनरेगा अंतर्गत आयोजित होने वाली आईपीपीई गतिविधियों से ग्रामीणों को कराया जा रहा अवगत
जबलपुर 3 अक्टूबर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विगत 2 अक्टूबर 2015 से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को रोजगार संवाद दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रत्येक माह निर्धारित दिवस पर आयोजित होने वाले रोजगार संवाद दिवस का लाभ जरूरतमंद ग्रामीणों को मिल सके। ग्राम सभा में मनरेगा अंतर्गत सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास के माध्यम से ग्राम पंचायत में निर्मित होने वाले श्रम बजट निर्माण हेतु गठित ब्लाक प्लानिंग टीम एवं ब्लांक रिर्सोस टीम के गठनए उद्देष्य एवं उनके दायित्वों से भी अवगत कराया जा रहा है।
उन्होनें बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत ग्राम स्तर पर सामुदायिकध्व्यक्तिगत कार्यों की योजनाओं के चिन्हांकन एवं क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करने में ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यंत पिछडे परिवारों एवं समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रीमती मारव्या ने बताया कि ग्राम सभा में सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास अंतर्गत ग्राम पंचायत पहंुचकर वहां के रहवासियों को एक निष्चिित स्थान पर एकत्रित कर ग्रामीणों के सहयोग से दो मानचित्र तैयार जा रहे हैंए एक मानचित्र सामाजिक स्थिति को परिलक्षित करने वाला एवं दूसरा मानचित्र ग्राम के संसाधन को दर्शाने करता हैए जिसके बाद ग्रामीणों से जानकारी लेकर उनके ग्राम में किन स्थानों पर मनरेगा अंतर्गत किन कार्यों को किये जाने की आवश्यक्ता है एवं किन व्यक्तियों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिये।
ग्राम सभा में महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों व अन्य जन हितैषी योजना में व्यय राशि एवं उपलब्धियों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाये जा रहा है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment