कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
सभी ग्राम पंचायत प्रारंभ करे शौचालय निर्माण के कार्य
समय सीमा बैठक में सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने दिये निर्देश
जबलपुर 1 सितम्बर 2015ः- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय निमार्ण के कार्य प्रारंभ किये जाये। जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के कार्य प्रारंभ नही किये जाते उन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाये। मनरेगा में प्रत्येक ग्राम ंपचायत में मस्टर रोल जारी किये जाये पुराने कार्यो को पूर्ण कराने के लिए अभियान चलाया जायें। पंच परमेश्वर योजना में जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनके शत- प्रतिशत पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा एवं समीक्षा बैठक में दिये।
हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य करे पूरे - श्रीमति मारव्या ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्य मंत्री आवास योजना मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में अधिक से अधिक प्रकरण प्रेषित किये जाये और प्रकरण को स्वीकृत कराते हुये हितग्राहियों के खाते में राशि जमा करायी जायें।
सभी ग्राम पंचायतों करे करारोपण- श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में करारोपण की व्यवस्था अनिवार्य रुप से की जाये। कौन -कौन सी ग्राम पंचायत करारोपण कर रही हैं और कौन सी ग्राम पंचायत करारोपण नहीं कर रही उसकी सूची जिले को प्रेषित की जाये।
बीमा की समीक्षा - श्रीमति नेहा मारव्या ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जीवन सुरक्षा योजना एवं अटल पेंशन येाजना के तहत बैंकवार, शाखावार एवं जनपदवार हितग्राहियों के किये गये बीमा की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने सभी योजनाओं के तहत किये गये जा रहे बीमा के कार्य में तेजी जाने के निर्देश दिये।
वैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जिला पंचायत कीे परियोजना अधिकारी डाॅ. परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment