कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
शौचालय बंद पाये गये तो शाला प्रभारी पर होगी कार्यवाही
सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 11 सितम्बर 2015:- जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बनाये गये शौचालयों को शाला खुलने से लेकर शाला बंद होने तक अनिवार्य रूप से खुला रखा जाये। शौचालयों का उपयोग छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाये। कही भी शौचालय बंद पाये जाने एवं शौचालयों का उपयोग छात्र-छात्राओं को नहीं करने देने के संबंध में शिकायत मिलने पर तत्काल शाला के प्राचार्य एवं शाला प्रभारी पर कडी कार्यवाही की जाये। हाल ही में सर्व शिक्षा अभियान से बनाये गये शालाओं में शौचालयों की गुणवक्ता संतोषजनक नहीं होने पर शौचालयों की जांच की जाये। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सभी सदस्यों को एक सप्ताह में उपलब्ध कराई जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल ने जिला पचंायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये।
छात्रावासों का निरीक्षण करें अधिकारीः- जिला पंचायत सदस्य खिल्लू अहिरवार, नन्हे लाल धुर्वे, नंदिनी मरावी, श्वेता सिंह, वंदना पटेल आदि ने आदिवासी छात्रावासों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात कही जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालक एवं बालिकाओं के छात्रावासों का निरीक्षण कर पर्याप्त मात्रा में सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा जैन को दी। उन्होने छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
इंदिरा आवास की समीक्षा:- जिला पंचायत सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में इंदिरा आवास योजना के तहत बनाये गये भवन राशि नहीं मिलने के कारण अधूरे है जिन्हें तत्काल द्वितीय किस्त जारी की जाये। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने बताया कि इंदिरा आवास योजना की द्वितीय किस्त शासन से अभी तक प्राप्त नहीं हुई है जिसके कारण अधिकांश भवन अधूरे है। राशि प्राप्त करने के लिए शासन को लगातार पत्र प्रेषित किये जा रहे है जैसे ही राशि प्राप्त होगी हितग्राहियों के खातों में प्रेषित की जावेगी।
हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा:- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने हितग्राही मूलक योजनाओं में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, मुख्यमत्री युवा स्वरोजगार योजना, केश शिल्पी योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए शासन से प्राप्त लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होनें वाटर शेड योजना के तहत जिले में संचालित किये जा रहे कार्यो की जानकारी सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
मैटेनेंन्स नाम पर बंद रहती है लाईट:- म0प्र0 विद्युत मण्डल की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यांें में वंदना पटेल, जमुना मरावी, नन्हे लाल धुर्वे, खिल्लू अहिरवार, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, रामकृष्ण पटेल सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन मैटेनेन्स के नाम पर लाईट बंद रहती है। गांव के गरीब लोगों एवं किसानों को बिना रीडिग किये हजारों रूपये के बिल दिये जा रहे है। सभी सदस्यों ने पिछले पांच वर्ष में विद्युत विभाग में मैटेनेन्स के नाम पर आय व्यय, प्राप्त शिकायतें एवं उन पर की गई कार्यवाही गई, जिस पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आगामी बैठक में आय व्यय, प्राप्त शिकायतें एवं उन पर की गई कार्यवाही गई का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में आगनवाडी भवन, पंचायत भवन, हाट बाजार, शाला भवनों, 13वे वित्त योजना एवं जन अभियान परिषद के कार्यो की समीक्षा की गई और कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
ये रहे उपस्थित:- जिला पचायत अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, सदस्यों में नन्हे लाल धुर्वे, खिल्लू अहिरवार, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, रामकृष्ण पटेल, वंदना पटेल, जमुना मरावी, छोटी कंुजाम, निर्मला पटेल, अर्पणा ठाकुर, श्वेता सिंह, तारा बाई परस्ते, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, पनागर की योगिता कुर्मी, सिहोरा की सरिता सिंह, कुण्डम की आराधना महोबिया, और जनपद पंचायत मझौली की अध्यक्ष रूकमणी बाई, अधिकारियों में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, लोक स्वास्थ्य योत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, सहायक आदिवासी आयुक्त शिल्पा जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment