कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 सितम्बर को
जबलपुर 8 सितम्बर 2015ः- जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 सितम्बर 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन,म.प्र. विद्युत मण्डल सब डिवीजन विद्युत देयकों एवं रीडरों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, स्वसहायता समूह एवं एनजीओं कार्यो की जनपद वार समीक्षा, हितग्राहीमूलक योजनाओं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में स्वीकृत आंगनवाडी भवन, पंचायत भवन, हाट बाजार, शाला भवन, तेरहवां वित्त के कार्यो की ग्राम पंचायत एवं कार्यवार समीक्षा, उद्याानिकी विभाग के कार्यो की जनपदवार समीक्षा की जाएगी।
श्रीमति नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन से क्लस्टरों में भी बनेगें शौचालय
समय सीमा बैठक में सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने दिये निर्देश
जबलपुर 8 सितम्बर 2015ः- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के संयुक्त कनवरजेन्स से जिला स्तर ,जनपद स्तर एवं क्लस्टर स्तर पर ग्राम पंचायत में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इन ग्राम पंचायत में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 12000/रुपये की राशि से शौचालय बनाये जाए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय निमार्ण के कार्य प्रारंभ किये जाये। जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के कार्य प्रारंभ नही किये जाते उन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाये। मनरेगा के कनवर जेन्स से भी प्रत्येक ग्राम ंपचायत में मस्टर रोल जारी किये जाये पुराने कार्यो को पूर्ण कराने के लिए अभियान चलाया जायें। पंच परमेश्वर योजना में जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनके शत- प्रतिशत पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा एवं समीक्षा बैठक में दिये।
श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एक कए पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने एवं उस ग्राम पंचायत में मनरेगा के कनवरजेन्स से शौचालयों का निर्माण कार्य कराने के लिए शीघ्र अतिशीघ्र ग्राम पंचायत का चयन किया जाये। शौचालय बनाने के कार्य में लगभग 20 मानव दिवस श्रृजित होगे जिन पर 3180 रुपये की मजदूरी होगी वह मनरेगा से व्यय की जाएगी, शेष राशि 8820/रुपये की राशि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से सामग्री पर व्यय की जाएगी।
क्लस्टर में उपयंत्री करे चयन- क्लस्टर स्तर पर उपयंत्री को भी एक -एक ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराने एवं उस ग्राम पंचायत में मनरेगा के कनवरजेन्स से शौचालयों का निर्माण कार्य कराने के लिए शीघ्र अतिशीघ्र ग्राम पंचायत का चयन किया जाये।
हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य करे पूरे - श्रीमति मारव्या ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्य मंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में अधिक से अधिक प्रकरण प्रेषित किये जाये और प्रकरण को स्वीकृत कराते हुये हितग्राहियों के खाते में राशि जमा करायी जायें।
सीएम हेल्प लाईन के प्रकरण समय पर करे निराकरण- श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन एवं लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा मेें निराकरण किया जाये। सभी जनपद पंचायतों में लोक कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाना हैं जिसकी शीघ्र अति शीघ्र तिथियां तय कर लोक कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाये।
हितग्राहियों का कराये सत्यापन- सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाले समस्त हितग्राहियों का ग्राम पंचायत स्तर पर सत्यापन किया जाये। सत्यापन के दौरान यदि कोई पात्र हितग्राही पाया जाता हैं जा अभी तक शासन की योजनाओं के लाभ वंचित था उसे योजना का लाभ दिलाया जाये।
बीमा की समीक्षा - श्रीमति नेहा मारव्या ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जीवन सुरक्षा योजना एवं अटल पेंशन येाजना के तहत बैंकवार, शाखावार एवं जनपदवार हितग्राहियों के किये गये बीमा की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने सभी योजनाओं के तहत किये गये जा रहे बीमा के कार्य में तेजी जाने के निर्देश दिये।
ये रहे उपस्थित-बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत कीे परियोजना अधिकारी डाॅ. परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment