न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 23 September 2015

23-9-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 30 सितम्बर को
जबलपुर 23 सितम्बर 2015। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 30 सितम्बर 2015 को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला शिक्षा विभाग में स्वीकृत,भरे एवं रिक्त पदों की समीक्षा, जिला शिक्षा केन्द्र की विभिन्न योजनाओं की के तहत किये जा रहे निर्माण कार्य एवं योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग की सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य प्रशासन समति की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

सडक बन जाने गिले सिकवे हुए दूर
सफलता की कहानी
जबलपुर 23 सितम्बर 2015। जनपद पंचायत पााटन की ग्राम पंचायत रमखिरिया के ग्राम तुहतरा में 2लाख 57 हजार की लागत से 125 मीटर लम्बी सीसी रोड बन जाने से गांव कीचड मुक्त हो गया है। सुनील मिश्रा के घर से गुलाब वर्मन के घर की ओर बनी 125 मीटर लम्बी सीसी रोड गांव के अन्दर जाने का मुख्य मार्ग है। रास्ते में कीचड होने से यहां रहने वाले लोगों के प्रति गांव वालों का व्यवहार ठीक नही होता था आये दिन घरों का पानी निकलने से गलियों में कीचड हो जाता था जिससे रोज रोज कहा सुनी हुआ करती थी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से बनी सीसी रोड सह नाली निर्माण के कार्य ने गिले सिकवे दूर कर दिये है।
ग्राम पंचायत घुन्सौर की सरपंच श्रीमती वन्दना पटैल न बताती है कि गांव के अन्दर जाने के लिए यही रास्ता था जो बारिश और यहां के घरो का पानी रास्ते में आने से कीचड युक्त हो जाता था लागों को इसी रास्ते से निकलने के लिए मजबूर थे। दिन में जैसे-तैसे आना-जाना होता था लेकिन रात में निकलना मुश्किल होता था, आये दिन रास्ते में कीचड होने से यहां रहने वालें लोगो से लडाई-झगडे भी कहा-सुनी भी हो जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। 
पंचायत के उपसरपंच बताते हैं कि गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से अब गांव में पक्के निर्माण कार्य भी होने लगे हैं इन योजनाओं से एक तो तरफ गांवों की बर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण हो रहा हैं वहीं गांव के गांव में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो गया है।
सचिव अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि तुहतरा ग्राम पंचायत रमखिरिया का आश्रित ग्राम है। यहां सुनील मिश्रा के घर से गुलाब वर्मन के घर की ओर 2लाख 57 हजार की लागत से सीसी रोड सह नाली बनाई गई। सीसी रोड सह नाली का कार्य सहायक यंत्री के.एल. चावडीकर एवं उपयंत्री शैलेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं और गांव में इस रास्ते में कीचड होने की वजह से होने वाले लडाई झगडे दूर हो गये है। यह योजना गांव के विकास में यह बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।

                                                               मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment