प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन 30 मजदूर को उपलब्ध कराये रोजगार
एक दिन काम करने पर मजदूर को 159 रूपये, एक साल में 100 दिन काम करके 15900रुपये प्राप्त कर सकते हैं
जबलपुर 3 सितम्बर 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन 30 जांबकार्डधारियों परिवारों को ग्राम पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाये। सभी जाॅबकार्डधारियों को प्रिय मित्र पत्र के माध्यम से जानकारी दी जाये कि एक दिन के काम करने पर मजदूर को 159 रूपये तक की मजदूरी मिलती है, आप इस योजना में 100 दिन काम करके 15900 रुपये तक एक साल में प्राप्त कर सकते हैं। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने अपने जनपद पंचायत का वाटसऐप समूह बनाया जाये।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले कीे 516 ग्राम पंचायतों में हितग्राही व सामुदायिक मूलक कार्यो के माध्यम से जरूरतमंद जाॅबकार्डधारियों को रोजगार मुहैया कराते लेबर बजट को पूरा किया जाये।
उन्होने सभी जनपद पंचायतों मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुक्त मनरेगा परिषद भोपाल से ई-मेल एवं वाटसऐप पर जो निर्देश प्राप्त हो रहे हैं उनका तत्काल पालन किया जाये। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने अपने जनपद पंचायत का वाटसऐप समूह तैयार करे। तैयार किये गये वाटसऐप समूह में मनरेगा के एपीओं, सहायक यंत्री,उपयंत्री, ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को अनिवार्यरुप से जोडा जाये ताकि राज्य स्तर से आने वाले निर्देशों को तत्काल वाटसऐप के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच सके।
श्रीमती मारव्या ने निर्देश देते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में प्रिय मित्र पत्र जाबकार्डधारियों तक नहीं पहंुचाया गया है उन ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायको को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये जाये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हए कहा कि मस्टररोलों का उपयंत्री द्वारा समय पर मूल्यांकन किया जाये। साप्टवेयर से संबंधित समस्या होने पर तत्काल वाटसऐप के माध्यम से जिले के अधिकारियों को एवं जिले के अधिकारी राज्य स्तर के अधिकारियों को उक्त समस्या से अवगत कराकर समस्या का तत्काल निराकरण किया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में पुराने कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं उन ग्राम पंचायतों में नये कार्य प्रारंभ किये जाये।
श्रीमती मारव्या ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे जिनके फोटोग्राफ जिले में उपलब्ध कराये जाये ताकि जिले से उत्कृष्ट कार्यो का प्रचार प्रसार किया जा सके।
सीसी रोड बनने से ग्रामवासी हुए खुश
ऐठाखेडा के ग्राम पिण्डरई में बनी रोड
जबलपुर 3 अगस्त 2015ः- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से जबलपुर जिले की जनपद पंचायत जबलपुर के अन्र्तगत आने वाली ग्राम पंचायत ऐठाखेडा के ग्राम पिण्डरई में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव में आना जाना आसान हो गया है। 02 लाख 70 हजार की लागत से112 मीटर लम्बी बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है। जिस गांव में हमेशा गंदगी एवं कीचड रहता था जिसे लोगों को बीमारियां एवं रास्ते से आने जाने में दिक्कते होती थी अब ऐसा नहीं है। गांव में सी.सी. रोड बनाने से हमेशा कीचड और गंदगी से गांव में मलेरिया व अन्य होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों कम हो रही है।
यहाॅ के सरपंच श्रीमती गुडडी बाई गौड बताती है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है। मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोडा व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी. रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने -जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै।
ग्राम पिण्डरई वार्ड क्रमांक 10 के पंच सहदेव सिंह गौड ने बताया कि वार्ड क्रमांक 10 में सूरज के घर से खैरमाई मंदिर तक 112 मीटर बनाई गई सी.सी. रोड से ग्रामबासियां का आनाज्जाना आसान हो गया है।
सचिव शिवश्ंकर यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत ऐठाखेडा का पोशक गांव हैं पिण्डरई है। जहाॅॅ बरसात के समय गांव आने-जाने में कीचड की वजह से परेशानी होती थी । मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से 2.70 लाख की लागत से 112 मीटर लंबी सूरज के घर से खैरमाई मंदिर तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो जुलाई माह में पूर्ण हुई। इस कार्य में ग्राम के जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है वहीं वर्षो पुरानी समस्या से भी निजात मिल गई है।
श्री यादव नेे बताया कि जलाई माह में उपयंत्री प्रशांत झा की उपस्थिति में सी.सी. का कार्य प्रारंभ किया गया था जो अगस्त माह में पूर्ण हो गया है।एक माह में 112 मीटर सी.सी. रोड बनकर तैयार हो गई, जिससे गांव वालों को इस वारिश में कीचड से परेशानी नहीं हुई।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment