न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 9 September 2015

9-9-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृति के आवेदन निःशुल्क भरे जाये

जबलपुर 9 सितम्बर 2015ः-राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृति चयन परीक्षा 2015-16 में आयोजित होने वाली परीक्षा के आवेदन पत्रों को एम.पी. आॅनलाइन के कियोस्क सेन्टरों से निःशुल्क भरे जाये। कियोस्क सेन्टर यदि आवेदन पत्र भरने के किसी आवेदक या छात्रों से पैसे की मांग करता हैं तो उनके विरुध्द तत्काल कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृति की समीक्षा बैठक में प्राचार्यो को दिये।
उन्होने प्राचार्यो को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई भी एम.पी. आॅनलाइन का कियोस्क सेन्टर आवेदन भरने से मना करता है एवं आवेदन भरने के पैसे मांगता हैं तो तत्काल इसकी जिला शिक्षा कार्यालय में शिकायत की जाये। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संबंधित कियोस्क सेन्टर के विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी वी.आर.सी. एवं प्राचार्य मौजूद रहे।


जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 सितम्बर को

जबलपुर 9 सितम्बर 2015ः- जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 सितम्बर 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन,म.प्र. विद्युत मण्डल सब डिवीजन विद्युत देयकों एवं रीडरों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, स्वसहायता समूह एवं एनजीओं कार्यो की जनपद वार समीक्षा, हितग्राहीमूलक योजनाओं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में स्वीकृत आंगनवाडी भवन, पंचायत भवन, हाट बाजार, शाला भवन, तेरहवां वित्त के कार्यो की ग्राम पंचायत एवं कार्यवार समीक्षा, उद्याानिकी विभाग के कार्यो की जनपदवार समीक्षा की जाएगी।
 उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।


                                                                मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment