न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 14 September 2015

14-9-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने पर 
हितग्राहियों को दी जा रही बारह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

 जबलपुर 14 सितम्बर 2015। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जो हितग्राही स्वंय शौचालयों का निर्माण कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहन के रुप में जिले से 12000/रुपये की राशि उनके खातों में दी जा रही है। यदि हितग्राही शैचालय बनाने में सक्षम नहीं हैं उनके घरों में ग्राम पंचायत के माध्यम से शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है और प्रोत्साहन की राशि शौचालय का कार्य करने वाले मजदूरों एवं सामग्री देने वालें के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराई जा रही है।
   जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि स्वच्छ भारत मिश्न ग्रामीण मिशन के जो हितग्राही स्वंय शौचालय का निर्माण कर रहा हैं उनको प्रोत्साहन के रुप में 12000/ रुपयें की राशि उसके खातें में जिले से दो-से तीन दिनों में आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराई जा रही है। जो हितग्राही शौचालय बनााने में स्वंय सक्षम नहीं हैं ऐसे हितग्रहियों के घरों में ग्राम पंचायत के माध्यम से शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है और शौचालय के निर्माण का कार्य करने वाले मजदूरों एवं मिस्त्रियों एवं सामग्री प्रदाय करने वालों के खातों में जिे से राशि आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराई जा रही है।
   उन्होनें सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं ब्लाक समन्यवकों को निर्देश दिये हैं कि जिन हितग्राहियों के यहां शौचालयों का निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका हैं ऐसे हितग्राहियों की सूची तत्काल जिले में प्रस्तुत की जाये ताकि उन्हें प्रोत्साहन की राशि दी जा सके।


66 ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन से बनेगें शौचालय
   जबलपुर 14 सितम्बर 2015:-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के संयुक्त कनवरजेन्स से जिले की 66 ग्राम पंचायत में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इन ग्राम पंचायत में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 12000/रुपये की राशि से शौचालय बनाये जाए। शौचालय बनाने के कार्य में लगभग 20 मानव दिवस श्रृजित होगे जिन पर 3180/ रुपये की मजदूरी होगी वह मनरेगा से व्यय की जाएगी, शेष राशि 8820/रुपये की राशि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से सामग्री पर व्यय की जाएगी।
    जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिले की 66 ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कनवरजेन्श से शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चयनित की गई ग्राम पंचायतों में जिला स्तर एक ,जनपद स्तर सात एवं क्लस्टर पर 59 ग्राम पंचायत शामिल की गई है।
       जिला स्तर से जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत ऐठाखेडा में शौचालयों का निर्माण कराकर, खुले में शौच से मुक्त किया जाएगा। 
   सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने एक-एक ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए ग्राम पंचायत की चयन किया हैं, जिसमें जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत सालीवाडा बरगी, जनपद पंचायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत उमरिया पठरा, जनपद पंचायत कुण्डम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत जुझारी, जनपद पंचायत पाटन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत सहसन पडरिया, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत सिहोदा, जनपद पंचायत सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत टिकरिया नवीन, और जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत नंद्रग्राम का चयन किया है। जिले को 59 क्लस्टरो में विभक्त किया गया हैं जिसमें जनपद पंचायत जबलपुर में 7, पनागर में 6, कुण्डम 10, पाटन में 8,शहपुरा में 9, सिहोरा में 7 और जनपद पंचायत मझौली में 12 क्लस्टर बनाये गये है।
   
                                                                             मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment