न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 17 September 2015

17-9-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
गलत जानकारी देने पर होगी कार्यवाही
जबलपुर 17 सितम्बर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों की गलत जानकारी देने पर सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं ब्लाक समन्वकों पर कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होनें जारी किये आदेश में स्पस्ट किया हैं कि जो हितग्राही शौचालय बनाने में स्वंय सक्षम हैं वह स्वंय शौचालय बनाये और जो सक्षम नहीं हैं वहां ग्राम पंचायत के माध्यम से शौचालयों का निर्माण कार्य किया जाये। जो हितग्राही स्वंय शौचालयों का निर्माण कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहन के रुप में जिले से 12000/रुपये की राशि उनके खातों में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से दी जा रही है, और जो हितग्राही शौचालय बनाने में सक्षम नहीं हैं उनके घरों में ग्राम पंचायत के माध्यम से शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है और ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे देयकों का भुगतान करते हुए संबंधितों के खातों में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से राशि जमा कराई जा रही है। 
प्रतिदिन कहां कितने शौचालय बनाये जा रहे इसकी जानकारी दूरभाष एवं ई-मेल के माध्यम से प्रतिदिन शाम 4से 5ः00 बजे तक अनिवार्य रुप से अवगत कराया, जिस जनपद पंचायत की जानकारी निर्धारित किये गये गये समय पर नहीं दी जाती हैं उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती मारव्या ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में नियुक्त किये गये स्वच्छता दूतों को भी निर्देशित किया गया हैं कि ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया जाये। उन्हें खुले में शौच करने से होने वाली विभिन्न प्रकार की होने वाली बीमारियों की जानकारी दी जाये, और खुले में शौले में शौच न करने के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाये।
उन्होनें स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों एवं जनपद पंचायतों भुगतान के लिए आने वाले देयको को भुगतान के लिए उसी दिन प्रस्तुत किया जाये ताकि हितग्राहियों के खातों एवं वेण्डरों के खातों में जिले से आर.टी.जी.एस. के माध्यम से भुगतान किया जा सके।  


पंचायत भवन पहुंचना हुआ आसान
मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर के कन्वरजेन्स से बनी सीसी रोड
 जबलपुर 17 सितम्बर 2015। जनपद पंचायत शहपुुरा की ग्राम पंचायत सिहोदा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से वार्ड क्रमांक 04 में बनाई गई। सीमेंट काॅक्रीट से वार्डवासियों का ग्राम पंचायत भवन,स्कूल में पढने वाले बच्चों का आना जाना आसान हो गया है। वार्ड में सी.सी. रोड बनाने से हमेशा कीचड और गंदगी से फैलने वाली मलेरिया व अन्य होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों कम हो गई है। 02 लाख 88 हजार की लागत से 94मीटर लम्बाई की बनाई गई सी.सी.रोड से वार्ड में खुशी की लहर दौड गई है। 
यहाॅ की सरपंच मीरावाई बताती है कि मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है। मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर योजना की राशि से सीमेंट, रेत एवं गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव के वार्ड क्रमांक 04 में सी.सी. रोड व नालियां बनाई गई है। सी.सी. रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने-जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै।
उपसरपंच आम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत के सभी वार्डो में मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से सीसी रोड बनाई गई है। ग्राम में सीसी रोड बन जाने से लागों के घर तक पहुंचना आसान हो गया है। पहले रास्ते ठीक नही होने से रात के समय घरों तक पहुंचना मश्किल होता था लेकिन अब ऐसा नही है।
वार्ड क्रमांक 4 की पंच सुमनवाई सेन बताती हैं कि वार्ड में गंदगी होने की वजह से लोग इस ओर आने में कन्नी काटते थे, रास्ते में कीचड होने से बच्चों को स्कूल एवं मुझे पंचायत भवन पहुंचने में परेशानी होजी थी, लेकिन अब सीसी रोड बन जाने से समस्या का निराकरण हो गया है।
सचिव जनक पटेल ने बताया कि बरसात के समय गांव के वार्ड क्रमांक 04 में जाने- आने में कीचड की वजह से परेशानी होती थी। मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से जुलाई2015 को 2.88 लाख की लागत से 94 मीटर लंबी वीरेन्द्र कमार चढार के मकान से शरद पटेल के मकान तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो अगस्त माह में पूर्ण हुई। इस कार्य में गांव के जाॅबकार्डधारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है। 
उल्लेखनीय हैं कि एक ओर मनरेगा से गामीणों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति सुढृण की जा रही हैं वही पंच-परमेश्वर योजना से गांव की छोटी-छोटी गलियों में जहां कोई आना-जाना नहीं चाहता था वहां आसानी से पहुंचा जा रहा है, और गलियों में सीसी रोड बन जाने से धूल एवं कीचड से हमेशा हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है।


मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment