कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
चयनित सभी ग्राम पंचायतों में दस-दस मस्टर रोल जारी करें
समय-सीमा बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने दिये निर्देष
जबलपुर 15 सितम्बर 2015: मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन के अभिसरण से जिले की 66 ग्राम पंचायातों में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत बनाये जा रहें शौचालयों में तत्काल 10-10 मस्टर रोल जारी किये जाये। जिले में बारिश कम होने के कारण नालों के बहते पानी को रोकने के लिए जगह जगह बोरी बंधान किये जाये। मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना के प्रकरण को बैंकों में समय पर प्रेषित कर हितग्राहियों के खाते में राशि जमा करायी जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक एवं समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन के अभिसरण से सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं क्लस्टर स्तर पर उपयंत्रियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। उन सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल 10-10 मस्टर रोल जारी किये जाये और ग्राम पंचायत के जाॅबकार्डधारियों को प्रतिदिन 30 मजदूरों रोजगार उपलब्ध कराया जायें । जिन ग्राम पंचायतों में पूरे माह के लिए 04 मस्टर रोल जारी नही किये गये है उन पंचायतों में प्रगतिरत कार्यो के विरुद्ध पूरे माह के लिए चार सप्ताह के मस्टर रोल जारी किये जायें। योजनंातर्गत ऐसी कोई भी ग्राम पंचायत शेष न रहें जिनमें मस्टर रोल जारी न किये गये हो। पूराने कार्यो को पूर्ण कराने के लिए अभियान चलाया जाये भुगतान के लिए कोई भी मस्टर रोल लंबित न रहें तत्काल उसका थ्ज्व् के माध्यम भुगतान किया जायें।
परिवहन समय पर करें:-मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आंगनवाडियों एवं प्राथमिक शालाओं में वितरण किये जा रहें स्वादिष्ट दूध का समय पर परिवहन कर वितरण किया जाये। समय पर वितरण नही करने वाले महिला बाल विकास के सी.डी.पी.ओ. एवं बी.आर.सी. पर कार्यवाही की जावेगी।
पानी रोके - श्रीमति मारव्या ने जिले के वाटर शेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुये कहा कि छोटे-छोटे नालों पर बोरी बंधान के माध्यम से बहते हुये पानी को रोका जाये ।
मनरेगा से बनाये इंदिरा आवास:- मनरेगा की गाईड लाईन के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों मंेे मनरेगा एवं इंदिरा आवास योजना के अभिसरण से आवासों का निर्माण कराया जायें । इंदिरा आवास योजना में प्रत्येक हितग्राही को वर्तमान में सत्तर हजार रुपये की राशि स्वीकृत की जाती है। यदि वह मनरेगा से आवास निर्माण कराता है तो उसे सत्तर हजार के अतिरिक्त 90 मानव दिवस 14310/- की अतिरिक्त अलग-अलग चरणों में कार्य के दौरान उपलब्ध करायी जायेगी ।
ये रहें मौजूद - समय सीमा बैठक में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री प्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, डाॅ. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डे, राजेन्द्र सिंह चैहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment