अपूर्ण कार्यो को समय पर पूर्ण कराये - सी.ई.ओ. जिला पंचायत
ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 30 अप्रैल 2015। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में सचालित जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराये जावें। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों के यंहा आवास स्वीकृत हैं उनके कार्य तत्काल प्रारम्भ किये जावें। क्षतिग्रस्त नल-जल योजना का तत्काल सुधार किया जावे। ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों के बिगड़ने की शिकायत मिलने पर तत्काल उसका निराकरण किया जावे। शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले स्व-सहायता समूहों के रिकार्ड को सहायक विकास विस्तार अधिकारियों के माध्यम से अपडेट करायें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12000 की राशि से शौचालयों का निर्माण कराया जावे। पंच परमेश्वर योजना के तहत अप्रारंभ कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर समय सीमा में पूर्ण किया जाए। जो अधिकारी व ग्राम पंचायतों के सचिव व ग्राम रोजगार सहायक कार्य नहीं करेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत सिहोरा के सभाकक्ष में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में दिये।
श्रीमती मारव्या ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर पर एक-एक शिकायत पंजी रखा जाए। जनपद पंचायत में एक तत्काल मैकेनिेक पदस्थ किया जाए। प्रतिदिन पेयजल से संबंधित शिकायतों को पंजीबद्ध किया जावे एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत कराया जावे कि दिन मे कितनी शिकायतें पंजीकृत हुई हैं और कितनांे का निराकरण किया गया है।
जैविक खेती करने के लिए किसानों को करें प्रेरितः- कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने उपसंचालक एवं कृषि विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए। सभी ग्राम पंचायतों को जैविक खेती करने से होने वाले लाभों को सचित्र वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाया जावंे। उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायकों को निदेशित करते हुए कहा कि वह गांव के किसानों को नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित करें।
स्वच्छ भारत मिशनः- स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों में बनाए गए शौचालयों की जानकारी ली। जहां अभी शौचालय नहीं बने हैं वहां तत्काल 12000/- की राशि से बनाने के निर्देश दिए।
पंच परमेश्वर योजनाः- पंच परमेश्वर योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि राशि उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक सीसी रोड क्यों नहीं बनाई गई है ऐसे सचिवों व रोजगार सहायकों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के प्रस्ताव जिला पंचायत प्रेषित किये जाएं।
श्रीमती नेहा मारव्या ने ग्राम पंचायत जुझारी, गोसलपुर, केवलारी के सरपंच एवं सचिवों द्वारा बिना कार्य के राशि का आहरण करने पर उसकी एफआईआर एवं राशि वसूलने के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास प्रेषित किया जाएं। उन्होंने योजना के तहत निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर उपयंत्री आर.के.सिंगौतिया को कारण बताआंे नोटिस जारी करने के निेर्देश दिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशनः- राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के तहत वर्ष 2015-16 का लक्ष्य जनपद पंचायत सिहोरा का 2.91 लाख निर्धारित किया गया है जिसे पूरा करने के लिए अभी से प्रयास किये जाएं।
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशनः- मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के तहत जिन हितग्राहियों के यहां आवास स्वीकृत किये गए हैं उन हितग्राहियों के आवास बनाने का कार्य प्रांरभ किया जाए। उन्हांेने सहायक विकास विस्तार अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वित्ताीय वर्ष 2015-16 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अभी से पात्र हितग्राहियों का चयन कर बैंकों को प्रकरण प्रेषित किये जाएं। उन्होंने पूर्व में स्वीकृत आवासांें को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रमः- मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में जिन शालाओं में बर्तन टूट-फूट गए हैं वहां बर्तन क्रय करने के लिए जिला स्तर से उपलब्ध कराई गई राशि से तत्काल क्रय किये जाएं। उन्होंनंे एडीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि शालाओं में खाना बनाने वाले स्व-सहायता समूहांे के रिकार्ड को अपडेट कराकर तत्काल जिले में प्रेषित किया जाए।
ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की पेंशन योजनाओं ,जनधन योजना, जन-शिकायत, न्यायालीन प्रकरण, तेरहवें वित सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
ये रहे उपस्थित - निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी अरविन्द सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार, भूपेन्द मेहरा,पंचायत राज अधिकारी शिव कुमार दीक्षित, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट, वबीता कोल सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment