न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 23 April 2015

23-4-2015

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पंचायत प्रतिनिधियों को करेंगे संबोधित
दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
जिले की सभी पंचायतों में कार्यक्रम देखने व सुनने की व्यवस्था

 जबलपुर 23 अप्रैल 2015। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस 24 अप्रैल 2015 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों को पुरस्कार प्रदान कर त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः10 बजे से 11ः30 बजे के बीच होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से किया जाएगा।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को टेलीविजन पर देखने के लिये जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष व्यवस्था की जाये। इस कार्यक्रम को देखने कें लिए ग्राम पंचायतों में डोडी पिटवाकर के निर्देश दिये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहाँ टेलीविजन पर कार्यक्रम के प्रसारण को देखने की व्यवस्था नहीं होगी, वहॉं आकाशवाणी पर रेडियो के माध्यम से इस कार्यक्रम को सुनवाये जाने के निर्देश दिये। 
मनरेगा में जिले को मिले पांच करोड

जबलपुर 23 अप्रैल 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों का भुगतान शीघ्र-अति शीघ्र किया जाएगा। मजदूरी एवं सामग्री का भुग्रतान करने के लिए जिले को पांच करोड रुपये प्राप्त हुए है। उक्त राशि से सभी जनपद पंचायतों में लंबित मजदूरी एवं सामग्री का भुगतान किया जाएगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिले को मनरेगा योजनान्तर्गत पांच करोड रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जिससे लंबित मजदूरी एवं सामग्री का भुगतान किया जाएगा। 
उन्होनें बताया कि वर्तमान में जिले में 4 करोड का भुगतान लंबित हैं जिसमें डेढ करोड मजूदरी का एवं ढाई करोड रुपये सामग्री का भुगतान शामिल है। उन्होनें बताया कि इस राशि से ऐसे कार्य भी पूर्ण किये जाएगें जिनमें 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।  
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment