कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञिप्त//
मैकेनिकोे के मोबाईल नम्बर दीवारों पर कराये अंकितः अध्यक्ष
सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 16अप्रैल 2015:ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ हैडपंपों को सुधारने वाले मेकेनिकों के नाम व मोबाईल नम्बर ग्राम पंचायत भवन एवं गावं की दीवारो पर स्पष्ट रूप से अंकित किये जायें ताकि हैडपंप खराब होने की तत्काल सूचना मैकेनिक को दी जा सके। पुरानी नल-जल योजनाएॅ जो बंद पडी हुई है उन्हें प्राथमिकता के तौर पर प्रारंभ किया जाए।यह निर्देश जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में दिये।
उन्होनें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग के मुख्यालय स्तर पर उपलब्ध रहे। जनपद पंचायत कुण्डम में पेयजल संकट दूर की जाये।
जनभागीदारी योजना से कराये सुधार कार्य- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जनभागीदारी योजना से जिन नलजल योजना की पाईप लाईन खराब हो चुकी है उनका सुधार कार्य 3 प्रतिशत राशि जमा कर सुधार कार्य कराया जाये, इतना ही नही इस योजना के अंतर्गत जर्जर नलजल योजनाएं एक प्रतिशत राशि जमा कर सुधार कार्य किया जा सकता है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 10006 हेण्डपंप लगे हुए हेै जिनमें से 9835 हेण्डपंप चालू हैं और 171 हेण्डपंप बंद है। उन्होनं बताया कि बंद हेण्डपंपों में 95 हेण्डपंप साधारण खराबी, 37 हेण्डपंपों में जल स्तर नीचे होने के कारण 13 हेण्डपंपों में पाईप लाइन खराब होने के कारण एवं 26 हेण्डपंप का बोर खराब होनेके कारण बंद है। उक्त हेण्डपंपों को प्राथमिकता के साथ सुधारा जाए।
दस समितियों का होगा गठन- जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षया में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सर्व समिति से प्रस्ताव पारित किया गया किया इस बार जिला पंचायत की 10 स्थाई समितियां गठित की जाए, जिनमें सामान्य प्रशासन समिति, शिक्षा समिति, कृषि समिति, संचार संकर्म समिति, सहकारिता एवं उद्योग समिति, स्वास्थ्य समिति, महिला एवं बाल विकास समिति, लोक स्वास्थ्य समिति, वन समिति एवं स्वच्छता समिति शामिल है। किसानों को बीमा की रािश दिलाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए शासन को प्रेषित किया जाये।
पुराने तालाबों का कराये जीर्णोंद्वार-श्रीमती मनोरमा पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुराने तालाबों का जीर्णोद्वार करानें की कार्ययोजना बनाई जाये। उन्होनें कहा कि आने वाले समय में जो बैठको हो उसकी सूचना सभी जनप्रतिनिधियों को एक सप्ताह पूर्व एजेण्डे के साथ अनिवार्य रुप से दी जाये।बैठक में पंच-परमेश्वर, स्वाकराधान, मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क सडक, आंगनवाडी भवन,तेरहवां वित्त, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यो की समीक्षा की गई और कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
जन्म दिन की दी बधाई- कुण्डम विधायक श्रीमती नंदनी मरावी के जन्म दिन पर जिला पंचायत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, बरगी विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, सहित सभी सदस्यों एवं सभी अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी ।
बैठक में ये रहे उपस्थित - जिला पंचायत की पहली बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, कुण्डम विधायक श्रीमती नंदनी मरावी, बरगी विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी,नन्हेंलाल धुर्वे, शारदा सिंह, उमाशंकर तिवारी,श्री खिल्लू, रामकृष्ण पटेल, वंदना पटेल, विजय कांति पटेल, जमुना मरावी,उर्मिला दाहिया, स्वेता सिंह, रीताबाई, छोटी बाई कुजाम, अर्पणा सिंह,ताराबाई जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, पनागर की योगिता कुर्माी, सिहोरा की सरिता सिंह, और जनपद पंचायत कुण्डम की अध्यक्ष श्रीमती आराधना महोबिया, अधिकारियों जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.एस.तेकाम,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,ग्रामीण यंात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment