न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 13 April 2015

13-4-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर, म.प्र.
//समाचार//
आज से चरणबद्ध तिथियों में होंगी ग्राम सभायें
         जबलपुर 13 अप्रैल 2015: मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्तरीय अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत जिले के समस्त ग्रामों में 14 से 20 अपै्रल तक चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिले के समस्त ग्रामों में 14 से 20 अपै्रल के मध्य चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभायें आयोजित की जावेगी। त्रिस्तरीय पंचायत राज आम चुनाव के बाद यह ग्राम पंचायत में पहला की पहली बैठक होगी। इस बैठक में नव निर्वाचित सरपंचों, उपसरपंचों एवं पंचों को मध्यप्रदेष पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम,1993 की जानकारी अनिवार्य रुप दी जाये।
उन्होंने बताया कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक शुरू होने वाली ग्राम सभाओं के बनाये गये कैलेण्डर अनुसार ग्राम सभाओं का निरीक्षण करे एवं नोडल अधिकारियों को ग्राम सभाओं में उपस्थित रहने के निर्देश दे।  
14 अप्रैल से चरणबद्ध तिथियों में शुरू होने वाली ग्राम सभाओं में स्थाई एजेंण्डे के साथ-साथ अन्य बिषयों को भी शामिल किया गया है जिनमें म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम,1993 के प्रावधानों के तहत ग्रामसभा में नगद कोष निर्मित करना एवं उसकी संचालन की प्रक्रिया निर्धारित करना, योजनाओं की जानकारी सूचना पटल पर चप्सा करना, महिला उत्पीडन पर चर्चा, ग्राम सभा की स्थाई समितियों के गठन पर चर्चा, स्कूलों में षिक्षा के स्तर एवं सभी बच्चें स्कूल जाये, पंचायतों में करारोपण के माध्यम से आय के स्त्रोतों में वृद्वि पर चर्चा, पंच-परमेष्वर योजनान्तर्गत उपलब्ध राषि से षालाओं में साबुन से हाथ धोने की इकाई के निर्माण का अनुमोदन निःषुल्क एवं अनिवार्य बाल षिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत 6-14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामाकंन एवं उनकी उपस्थिति पर चर्चा, स्कूल चले हम अभियान 2015 में 6-14 वर्ष के सभी बच्चों की घर -घर जाकर सूची बनाना, एवं उनका ग्राम सभा की पंजी में दर्ज कर उन्हें षाला में दर्ज करना।
ग्राम सभा में म.0प्र0 लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 एवं उसके अंतर्गत चिन्हित सेवाओं की जानकारी देना,मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन योजना की ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ-साथ हितग्राहियों की प्राथमिकताओं का निर्धारण कर सूची का अनुमोदन किया जाये, पंच परमेश्वर योजना, मर्यादा अभियान, समग्र स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य तथा अंागनबाड़ी के कार्यक्रमों को संपादित करने के लिए ग्राम सभा स्वस्थ तदर्थ ग्राम समिति का गठन किया जाये, ग्राम के समस्त शौंचालय विहीन परिवारों को शौंचालय निर्माण के लिए पे्ररित किया जाये तथा ग्राम को खुले में शौंच से मुक्त कराने का संकल्प पारित किया जाये, पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन एवं अनुमोदन लेना, नव नियुक्त स्वच्छता दूतों एवं प्रेरकों की सूची का ग्राम सभा में वाचन करना।
ग्राम के सभी छः वर्ष तक के बच्चों को विशेषकर कुपोषित बच्चो को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र पर लाने की व्यवस्था का अनुसरण किया जाये। अपने ग्राम को कुपोषण से मुक्त कराने का संकल्प पारित किया जाये, एवं उनके परिवार वालों को प्राथमिकता के आधार पर षासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना, ग्राम सभा में मनरेगा के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों व अन्य जन हितैषी योजना में व्यय राशि एवं उपलब्धियों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाये, शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत् बच्चो की संख्या एवं उन्हें दिये जा रहे मध्यान्ह भोजन मे के संबंध में ग्राम सभा में चर्चा की जाये। अन्त्योदय कार्डधारी निराश्रित वरिष्ठ नागारिको एवं माताओं द्वारा मध्यान्ह भोजन का अनुश्रवण करने पर चर्चा, मनरेगा में इस वर्ष किये जाने वाले कार्य, वृक्षारोपण की तैयारी करना,निर्माण कार्य की गुणवक्ता की निगारानी पर चर्चा, प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खेले गये बैकिंग करेसपोन्डेंट पंचायत भवनों मतें कार्य करने, सभी हितग्रहियों के खातों के समग्र नम्बर,आधार नम्बर से लिंक करने, इन्दिरा आवास की सूची की अनुमोदन करना।


जिला पंचायत अध्यक्ष करेगीं गेंहू खरीदी केन्दों का निरीक्षण

जबलपुर 13 अप्रैल 2015ः जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल जिले के गेंहू खरीदी केन्दों का औचक निरीक्षण करेगी। केन्द्रों में जाकर वह किसानों से बात करेगी, और उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेगीं।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अप्रैल को

जबलपुर 13 अप्रैल 2015 जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अप्रैल 2015 को सुबह 11ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में मध्यप्रदेष पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 47 में उल्लेखित स्थायी समितियों के गठन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित पेयजल, नल जल योजना,पंच-परमेष्वर योजना, स्वा-कराधान,मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सडक, आगनवाडी भवन,पंचायत भवन, 13वां वित्त, ग्रामीण यात्रिकी सेवा एवं पी.डब्ल्य.ूडी. विभाग के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, कृषि विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।  
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

सभी अधिकारी सप्ताह में दो दिन करे निरीक्षण

जबलपुर 13 अप्रैल 2015ः जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या नें जिला पंचायत के सभी योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों को निर्देष दिये कि सभी अधिकारी सप्ताह में दो दिवस अनिवार्य रुप से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगतिरत कार्यो का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।
 उन्होने लेखाधिकारी को निर्देषित किया कि जब तक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता तब किसी भी संबंधित अधिकारियों का वेतन जारी नहीं किया जाये। 

मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर
                                               

No comments:

Post a Comment