कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की आमंत्रित निविदा हुई ओपन
जबलपुर 6 अप्रैल 2015। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2015-16 में शहरीय क्षेत्र की शालाओं में छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार खाना उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में निविदा खोली गई। निविदा में छह संस्थाएं शामिल हुई, जिनमें सूर्या चेरीबेबिल एण्ड वेलफेयर सोसायटी दिल्ली, आंकाक्षा समग्र विकास समिति इन्दौर, घनश्याम सेवा समिति, नव प्रयास समिति दिल्ली, नर्मदा महिला समिति दिल्ली, और अन्नदान टस्ट हैदराबाद शामिल है। प्राप्त निविदाएं समिति समिति के समक्ष खोली गई। समिति में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त ,नगर निगम की शिक्षा समिति की सभापति जिला शिक्षा अधिकारी,महिला बाल विकास अधिकारी, संयुक्त आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शामिल है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में शहरीय क्षेत्र की शालाओं में छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार खाना उपलब्ध कराने के लिए जो निविदा आमंत्रित की गई थी, वह छह सदस्यीय समिति के समक्ष खोली गई।
इस अवसर पर समिति नगर निगम अपर आयुक्त सुनंदा पंचभाई नगर निगम की शिक्षा समिति की सभापति दुर्गा उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर, महिला बाल विकास अधिकारी आर.एस. त्रिपाठी, आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रशांत आर्य एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment