न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 20 April 2015

20-4-2015

                                                       कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
                                                                           प्रेस विज्ञप्ति

                                 किसानों के गेंहू की तुलाई समय पर करें- जिला पंचायत अध्यक्ष

जबलपुर 20 अप्रैल 2015। किसानों के गेंहू की समय पर तुलाई एवं समय उसका उठाव किया जाये। गेंहू खरीदी केन्द्र बरोदा में चैकीदार और बारदानेें की तत्काल व्यवस्था की जाये। सभी खरीदी केन्दों में जो किसान पहले आया हैं उसके गेंहू की पहले तुलाई की जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने जनपद पंचायत पनागर के गेंहू खरीदी केंन्द्र झगरा,बरौदा, नुनियाकला, कालाडूमर एवं सिंगौद का निरीक्षण  के दौरान दिये।
गेंहू खरीदी केन्द्र नगना- गेंहू खरीदी केंन्द्र नगना का निरीक्षण करती हुई जिला पंचायत की अध्यक्ष ने किसानों से चर्चा की और किसानों को समय पर भुगतान कराने के निर्देश दिये। यहां के किसान सुरेश पटेल ने बताया कि उनके गेंहू की तुलाई चार-से पांच दिन पूर्व हो चुकी हैं लेकिन उसका अभी तक उसके खाते में राशि नहीं आई है। यहां के किसानों ने बताया कि जिन किसानों ने पूर्व ऋण लिया था उसका आधा पैसा काट कर खाते में राशि टान्सफर की जा रही है।
गेंहू खरीदी केन्द्र बरोदा- गेंहू खरीदी केन्द्र बरोदा में गेंहू खरीदी केन्द्र नगना को जुनवानी के किसान नरेन्द्र पाण्डे, राजेन्द पटेल, और बलराम पटेल ने बताया कि वह गेंहू खरीदी केन्द्र में 6 अप्रैल को गेंहू लेकर आया था लेकिन अभी तक उसने गेंहू की तुलाई नहीं की गई है। इस खरीदी केन्द चैकीदार नहीं होने के कारण किसानों को पशुओं से अपने अपने गेंहू की सुरक्षा करनी पड रही है। यहां पर तत्काल चैकी दार की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
     श्रीमती  पटेल ने गेंहू खरीदी केन्द्र के प्रभारी को कडी फटकार लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की और तत्काल उनका गेंहू की तुलाई करने के निर्देश दिये।
उन्हांेने गेंहू खरीदी केन्द्र नुनियाकला, कालाडूमर एवं सिगौद का निरीरक्षण किया। इन केन्दों में निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन किसानों के घरों पर शादी हैं उन किसानों के गेंहू की तुलाई शीघ्र की जाये।

मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment