न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 10 April 2015

10-4-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
कार्यों को यथास्थिति में पूर्ण करायेः सीईओं जिला पंचायत
मनरेगा में प्रति दिवस मजदूरी दो रुपये बढी
जबलपुर 10 अप्रैल 2015। महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिन कार्यो में एक वर्ष से कोई भी व्यय नहीं किया गया हो उन कार्यो का एक सप्ताह में निरीक्षण कर कार्यो को यथा स्थिति में जून माह तक अनिवार्य रुप से पूर्ण किये जाये। मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की शिकायतों का समय पर निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी,परियोजना अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री मौजूद रहे।
श्रीमती मारव्या ने अधिकारियों जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 1 अप्रैल 2015 से श्रमिकों की मजदूरी की दर में दो रुपये की बढोत्तरी की गई है। अब योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिक को प्रतिदिन की मजदूरी 159 रुपये के हिसाब से दी जाएगी। पहले यह दर 157 रुपये प्रतिदिवस थी। 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समय पर दिलाया जाये। सभी ग्राम पंचायतों में एक खाते की जानकारी एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से उपलब्ध करायी जाये। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा के तहत अपूर्ण कूपों को शीघ्र पूर्ण किया जाये।
श्रीमती मारव्या ने पंच परमेश्वर योजना के तहत जनपद वार स्वीकृत कार्य, पूर्ण कार्य एवं कार्यो के जारी किये गये पूर्णता प्रमाण पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य अपूर्ण हैं उनको समय सीमा में पूर्ण कराये।
 उन्होनें जनपद पंचायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत वार मुख्यालय स्तर से जारी की गई राशि का अच्छी तरह से बैंक एवं ग्राम पंचायतों की केशबुक से मिलान कर प्रेषित की जाये। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत अपूर्ण किचिन शेडों को पूर्ण कराकर पूर्णता प्रमाण पत्र प्रेषित किया जाये। उन्होनें सभी अधिकारियों के संभागीय समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों का कडाई से पालन करने के निर्देश दिये।



मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment