आसान हुआ रेल्वे स्टेशन आना-जाना
सफलता की कहानी
जबलपुर 01 मई 2015। ग्राम पंचयत सिहोदा में पंच परमेश्वर एवं मनरेगा के संयुक्त कंवरजेंस से भेडाघाट रेल्वे स्टेशन मुख्यमार्ग से दोज कुमार के घर की ओर वार्ड क्र13 में बनी सडक सह नाली निर्माण से लोगों का भेडाघाट स्टेशन पहुचना आसान हो गया है। ग्राम पंचायत सिहोदा के तिराहे से भेडाघाट स्टेशन पहुंचने के लिए 2.05 लाख की लागत से 75 मी. लम्बी सी.सी. रोड बन जाने से वार्ड क्र 13 के रहवासियों के साथ-साथ स्टेशन पहुंचने वालों के लिए राहत मिली है। इस योजना के तहत गांव में सीसी रोड व गंदे पानी के निकासी के लिए नालियां बनाई गई है।
ग्राम पंचायत सिहोदा जिला पंचायत मुख्यालय से मात्र 12 किमी दूरी पर स्थित है। यह पंचायत भेडाघाट रेल्वे स्टेशन से लगी होने के बावजूद भी गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदगी से मुक्ति नहीं दिला पा रही थी।
यहां 2 लाख 05 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1 लाख 53 हजार पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
यहां की सरपंच श्री मीरा बाई पटेल ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में साफ-सफाई व गांव की गलियां स्वच्छ हो तो गांव में बीमारियां नहीं पनपती। उन्होंने बताया कि पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना से गांव की गलियां कीचड़ मुक्त हो रही है। यह शासन की अतिमहत्वपूर्ण व अच्छी योजना है।
यहां के सचिव श्री जनक पटेल ने बताया कि गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदे पानी को नालियों के माध्यम से गांव के बाहर निकालने में मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि 2 लाख 05 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1 लाख 53 हजार पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
पूर्व सरपंच श्री परसराम पटेल बताते हैं कि सीमेंट क्रांकीट का कार्य उपयंत्री सुश्री जया सोनकेसरिया की निगरानी में प्रारंभ किया गया है, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। सीसी रोड बन जाने से तिराहे से स्टेशन लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं। गांव के विकास में यह योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment