न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 15 April 2015

15-4-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर, म.प्र.
//समाचार//

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अप्रैल को

जबलपुर 15 अप्रैल 2015 जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक16 अप्रैल 2015 को सुबह 11ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.एस. तेकाम ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 47 में उल्लेखित स्थायी समितियों के गठन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित पेयजल, नल जल योजना,पंच-परमेश्वर योजना, स्वा-कराधान, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सडक, आंगनवाडी भवन, पंचायत भवन, 13वां वित्त, ग्रामीण यात्रिकी सेवा एवं पी.डब्ल्यू.डी विभाग के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, कृषि विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।  
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।


मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर 
                                                 

No comments:

Post a Comment