न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 29 April 2015

29-4-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन 7 मई को 

जबलपुर 29 अप्रैल 2015। जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन जिला पंचायत के सभाकक्ष में 7 मई 2015 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 7 मई को जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होने जिला पंचायत के सभी सदस्यों से उक्त तिथि में कार्यालय में उपस्थित रहने की अपील की हैं।
निर्माण कायों की समीक्षा बैठक आज

 जबलपुर 29 अप्रैल 2015। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आज 30 अप्रैल को दोपहर 12ः00 से जनपद पंचायत  सिहोरा के सभाकक्ष में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
उन्होनें जिला पंचायत के सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी समय पर अपनी अपनी जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित होना सुनिशित करे।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर कार्यशाला 2मई को

जबलपुर 29 अप्रैल 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के लक्ष्यों की पूर्ति एवं योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला 2 मई को प्रातः 10ः30से महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास संस्थान आधारताल में  आयोजित की गई है।
उन्होनें जनपद पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगें।
                                                                      मीडिया अधिकारी 
                                                                    जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment