स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देने सभी जनपदों में होगें उन्मुखीकरण के कार्यक्रम
जबलपुर 24 अप्रैल 2015। नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देने के उद्वेश्य से जिले के सभी जनपद पंचायतों में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत जनपद पंचायत कुण्डम से 27 अप्रैल से की जाएगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देने के उद्वेश्य से सभी जनपद पंचायतों अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी जनपद सदस्यों के साथ सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को इस कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
उन्होनें बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी जाएगी।
श्रीमती मारव्या ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देने के लिए जनपद पंचायत कुण्डम में 27 अप्रैल से शुरुआत की जा रही है। जनपद पंचायत जबलपुर में 28 शहपुरा में 29, पनागर में 30 ,पाटन 1मई सिहोरा 2 मई बौर जनपद पंचायत मझौली में 5 मई को किया जाएगा।
उक्त सभी कार्यक्रम सभी जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में दोपहर 1ः00 से आयोजित किया जाएगा।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment