कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
कोहला को विकसित ग्राम बनाना हैंः सासंद राकेश सिंह
समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 4 अप्रैल 2015। कोहला को अब एक आर्दश एवं विकसित ग्राम बनाना हैं। गांव को विकसित करने, ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के लाभ दिलाने एवं समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाये। उक्त निर्देश आज सांसद राकेश सिंह ने आज जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत कोहला में आयोजित सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक में दिये।
बैठक में विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, कलेक्टर शिवनारायण रुपला, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोहला को समग्र रुप से विकसित करने एवं एक आदर्श ग्राम बनाने के लिए एक कार्ययोजना बनायी जाये, जिसमें सभी विभागों को शामिल किया जाये। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में गरीबी रेखा नीचे जीवन यापन करने वाले सभी लोगों के इन्दिरा आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाये जाये। प्रत्येक घर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालयों का निमार्ण किया जाये। पुराने तालाब का मनरेगा से जीर्ण-उदृधार कराया जाये। छोटे-छोटे बच्चों के लिए आंगनवाडी भवन बनाया जाये।चैराहे को आकर्षक बनाया जाये।
श्री सिंह ने कहा कि राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों का गठन किया जाये और लाभान्वित हितग्राहियों को सिलाई मशीन, अगरबत्ती, दोना पत्तल आदि बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्थायी रोजगार से जोडा जाये।
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह ने सासंद सिंह को आर्दश ग्राम योजना के तहत कोहला का चयन करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस गांव को हम सब मिलकर एक ऐसा गांव बनायेगें जो दूसरों गांवों के लिए उदाहरण बनेगा।
कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने कहा कि आदर्श ग्राम का सम्पूर्ण विकास करने के लिए सभी विभाग तैयार है, जिस योजना में जो हितग्राही पात्र हैं उसे उस योजना का लाभ दिया जाएगा। बैठक में ग्रामीणोें ने अपनी समस्याएं रखी जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया और कुछ समस्याओं के निराकरण के शीघ्र ही शिविर आयोजित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैठक में जनपद सदस्य पूनाबाई, ग्राम पंचायत की सरपंच मुन्नीबाई, चिरापौडी सरपंच साधनाबाई, सांसद ग्राम आर्दश योजना के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, आशीष व्यौहार, राजेन्द्र सिंह चैहान, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, सी.एच.एम.ओ.डा. भारत सिंह चैहान,जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी. सिंह,सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर



No comments:
Post a Comment