कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
कोहला में प्रारंभ निर्माण करें कार्य: सीईओं जिला पंचायत
समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 27अप्रैल 2015। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम कोहला का विकास करने के लिए जो कार्ययोजना तैयार की गई है,उसके अनुरुप शीघ्र-अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाये। ग्राम में एक सप्ताह में नलकूप का खनन किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होनें सबसे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए ग्राम में पेय जल की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह ने बताया कि कोहला ग्राम में नल-जल योजना प्रारंभ हो चुकी हैं नल -जल योजना के माध्यम से ही लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम में एक सप्ताह में जो तालाब एवं पहुंच मार्ग का कार्य पूर्ण किया जाये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन योजनाओं में बजट नहीं हैं उनके प्रस्ताव बनाकर शासन को शीघ्र-अतिशीघ्र प्रेषित किया जाये। उन्होनें कृषि विभाग उपसंचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम में नाडेप एवं बर्नी कम्पोस्ट के कार्य प्रारंभ किये जाये।
श्रीमती मारव्या ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्या केन्द्र में तत्काल स्वास्थ्य कर्मचारी की पदस्थपना की जाये। इन्दिारा आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के भवन स्वीकृत कर प्रारंभ किये जाये। पंच-परमेश्वर योजना के तहत सी.सी.रोड सह नाली निमार्ण का कार्य किया जाये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम में नियमित साफ-सफाई एवं घरों में शौचालयों का निर्माण किया जाये।
बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना के प्रभारी जी.एस. तेकाम, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी आशीष व्यौहार, कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment