न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 31 December 2015

31-12-2015


कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
सेवानिवृत्त होने पर दी भाव भीनी विदाई 
जबलपुर 31 दिसम्बर 2015।  जिला पंचायत में लिपिक के पद पर पदस्थ श्रीमती सुषमा राजपूत के आज सेवा निवृत्त होने पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनराजू एस. ने उन्हें भाव भीनी विदाई दी, और वह हमेशा स्वास्थ्य रहकर अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत करे ऐसी शुभकानाएं दी। 
जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने उन्हें तिलक लगाकर माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि आप केवल शासकीय कार्य से मुक्त हो रही है। जिला पंचायत कार्यालय एवं स्टाप के साथ भावनाओ की डोरी से हमेशा बंधी रहेगी। आपकी कर्मठा एवं लगनशीलता हमारे लिए प्रेरणा दायी है। 
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनराजू एस. ने कहा कि उन्होनें तेतीस साल से अधिक अपने कर्तव्यों का पालन किया है।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रीमती सुषमा राजपूत के साथ गुजरे पलो एवं अनुवभों को साझा करते हुए उनकी कर्मठता की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
श्रीमती राजपूत को सेवा निवृत्त होने पर बधाई देने वालों में जिला पंचयत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी श्रीमती कल्पना पाण्डेय, आशीष व्यौहार, लेखाधिकारी अमित मरावी, मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट ,सहायक अधीक्षक राजेेश ठाकुर, सुनील आनंद, एस.के. पाण्डेय, अम्लेन्दु सिंह, ओ.पी. रजक, आलोक सिन्हा, अनिल बुधौलिया, राजेश जंघेला, राहुल गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, सुरेन्द राजपूत,अशोक वर्मा, आर.के. विश्वकर्मा, रामानुज द्विवेदी, संध्या ताम्रकार, रुपल तिवारी, रुचिता सिन्हा, पूजा श्रीवास्तव, सुशीला रेकवार, कौडीलाल, मुन्ना यादव, धनीराम, दिलीप चैहान, तुलसीराम भगवान दास सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल है।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर  

Tuesday, 29 December 2015

29-12-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
काम नहीं करने वाले सचिवों पर करें कार्यवाही 
समय सीमा बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ ने दिये निर्देश

जबलपुर 29 दिसम्बर 2015। जिन ग्राम पंचायतों के सचिव सचिव हितग्राही मूलक योजनाओं में कार्य नहीं कर रहे हैं उन ग्राम पंचायतों के सचिवों के विरुध्द कडी से कडी कार्यावाही की जाये। सचिवों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाये। प्रत्येक जनपद पंचायत में दस-दस स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाये। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनराजू एस. ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों की सप्ताह में निमार्ण कार्यो की एक बार अनिवार्य रुप से समीक्षा की जाये। 
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। सभी ग्राम पंचायतों में नये कार्यो को प्रारंभ करते हुए पराने कार्यो को पूर्ण कराते हुए उनके पूर्णता प्रमाण पत्रों को आॅन लाइन फीड किया जाये। इस वित्तीय वर्ष में जिन कार्यो में अब तक कोई व्यय नहीं किया गया हैं उन कार्यो में तत्काल मस्टररोल जारी किये जाये। 
श्री धनराजू ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में प्रेषित किये गये  प्रकरण और बैकों से स्वीकृत किये गये प्रकरणों की राशि को हितग्राहियों के खाते में शीघ्र- अतिशीघ्र राशि को जमा करायी जायें। उन्होने सभी जनपद पंचायतें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन एवं लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा मेें निराकरण किया जाये। 
उन्होने ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताह में कम से कम दो या तीन शालाओें का अनिवार्यरूप से  निरीक्षण करें ताकि शालाओं में छात्र-छा़त्राओं को पढाई की प्रगति एवं मध्यांह भोजन योजना की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सके। 
समय सीमा बैठक में जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, लेखाधिकारी अमित मरावी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। 

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 15 December 2015

15-12-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
एक सप्ताह में करें फोटोग्राफ अपलोडः प्रभारी सीईओ जिला पंचायत
जबलपुर 15 दिसम्बर 2015। इंदिरा आवास योजना के हितग्राहियों के फोटोग्राफ इंदिरा आवास योजना की बेवसाईट पर एक सप्ताह में अनिवार्यरूप से अपलोड किये जाये। योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिया जाये। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों का गठन करते हुए समूहों को छोटे-छोटे व्यवसाय से जोडा जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. धनराजू ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों की सप्ताह में निमार्ण कार्यो की एक बार अनिवार्यरुप से समीक्षा की जाये। 
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। सभी ग्राम पंचायतों में नये कार्यो को प्रारंभ करते हुए पराने कार्यो को पूर्ण कराते हुए उनके पूर्णता प्रमाण पत्रों को आॅन लाइन फीड किया जाये। इस वित्तीय वर्ष में जिन कार्यो में अब तक कोई व्यय नहीं किया गया हैं उन कार्यो में तत्काल मस्टररोल जारी किये जाये। 
श्री एस. धनराजू ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में प्रेषित किये गये  प्रकरण और बैकों से स्वीकृत किये गये प्रकरणों की राशि को हितग्राहियों के खाते में शीघ्र- अतिशीघ्र राशि को जमा करायी जायें। उन्होने सभी जनपद पंचायतें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन एवं लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा मेें निराकरण किया जाये। श्री धनराजू ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताह में कम से कम दो या तीन शालाओें का अनिवार्यरूप से  निरीक्षण करें ताकि शालाओं में छात्र-छा़त्राओं को पढाई की प्रगति एवं मध्यांह भोजन योजना की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सके। 
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। 


                                                                                           मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 9 December 2015

9-12-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

मनरेगा के तहत सभी ग्राम पंचायतों में करे कार्य प्रारंभ: कलेक्टर
हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाये

जबलपुर 9 दिसम्बर 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाये। हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाये। पोस्ट आफिस में खोले गये हितग्राहियों के खातों को राष्ट्रीयकृत बैकों में खोला जाये। पेंशनरों को पेंशन की राशि का भुगतान माह की अंतिम तारीख या माह की दो तारीख तक अनिवार्य रूप से कराया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना की उपयोजनाएं कपिलधारा मेढबंधान, ग्रेवल सडक मार्ग, हरियाली चुनरी, मेरा खेत मेरी माटी, पशु शेड, शांतिधाम, ग्रामीण क्रीडांगन उपयोजनाओं के तहत अधिक से अधिक कार्य प्रारंभ किये जाये लेबर बजट के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा जाॅबकार्डधारी परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। सभी जाॅबकार्डधारी परिवारों से ’’प्रियमित्र पत्र’’ उपलब्ध कराया जाये। पुराने कार्यो में मस्टर रोल जारी करते हुए निर्माण कार्यो को पूर्ण किया जाये। 
श्री रूपला ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाये जा रहे शौचालयों की जनपदवार समीक्षा की और जनपद पंचायत कुण्डम, पनागर एवं सिहोरा में शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये।
हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में प्रेषित किये गये  प्रकरण और बैकों से स्वीकृत किये गये प्रकरणों की राशि को हितग्राहियों के खाते में शीघ्र- अतिशीघ्र राशि को जमा करायी जायें। उन्होने नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रांें में लोगों के बनाये जा रहे आधार कार्ड की समीक्षा की 
श्री रूपला ने सभी जनपद पंचायतें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन एवं लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा मेें निराकरण किया जाये। उन्होने पेशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए नगरी क्षेत्र में वृद्धावस्था, विधवा पेशंन, निःशक्तजन पेंशन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ देते हुए पोर्टल पर जानकारी को अपडेट किया जाये। 
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 8 December 2015

8-12-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक आज

जबलपुर 8 दिसम्बर 2015।  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो एवं हितग्राही मूलक योजनों की समीक्षा कलेक्टर श्री शिवनारायण रुपला की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11ः00बजे से आयोजित की गई है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वह अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी के साथ समय पर उपस्थित हो। 


आंगनबाडियों के कार्य तत्काल दिन में करे प्रारंभ: सीईओं जिला पंचायत 

कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान से होगी राशि की वसूली

जबलपुर 8 दिसम्बर 2015। मनरेगा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिशरण से जिले की 24 ग्राम पंचायतों में आंगनवाडियों के कार्य की राशि निकाल कर कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान सचिवों को तत्काल कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। 15 दिवस में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान सचिवों से राशि वसूली की कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज कराई जाएगी। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित आंगनवाडियों की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होनें पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं हो सकता हैं ऐसी सभी ग्राम पंचायतें तत्काल राशि जिला पंचायत को या ग्राम पंचायत के खाते जमा कराई जाये। 
आंगनवाडियों के कार्य प्रारंभ नही करने वाली ग्राम पंचायतों में जनपद पंचायत जबलपुर की नौ ग्राम पंचायतें, कुण्डम की 10 ग्राम पंचायते, सिहोरा की 3 ग्राम पंचायते और जनपद पंचायत पाटन, पनागर एवं जनपद पंचायत शहपुरा की एक-एक ग्राम पंचायत शामिल है। 
आंगनबाडियों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जनपद पंचायत जबलपुर, मझौली,कुण्डम शहपुरा और सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री एवं ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच एवं सचिव मौजूद रहे।  



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 7 December 2015

7-12-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

निर्माण कार्य समय-सीमा में करे पूर्णः सीईओं जिला पंचायत
जबलपुर 7 दिसम्बर 2015। मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ नहीं किये गये है तत्काल उन ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ कर मस्टर रोल जारी किये जाये। पंच-परमेश्वर योजना में कार्य नहीं वाली ग्राम पंचायतों से राशि वसूली के कार्य में तेजी लाई जाये। प्रति सप्ताह सभी अनुविभागीय अधिकारियों से राशि वसूली की जानकारी ली जाय। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों की सप्ताह में निमार्ण कार्यो की एक बार अनिवार्यरुप से समीक्षा की जाये। 
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। सभी ग्राम पंचायतों में नये कार्यो को प्रारंभ करते हुए पराने कार्यो को पूर्ण कराते हुए उनके पूर्णता प्रमाण पत्रों को आॅन लाइन फीड किया जाये। इस वित्तीय वर्ष में जिन कार्यो में अब तक कोई व्यय नहीं किया गया हैं उन कार्यो में तत्काल मस्टररोल जारी किये जाये। 
श्रीमती मारव्या ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में प्रेषित किये गये  प्रकरण और बैकों से स्वीकृत किये गये प्रकरणों की राशि को हितग्राहियों के खाते में शीघ्र- अतिशीघ्र राशि को जमा करायी जायें। 
मोबाईल पर करे शिकायत -उन्होने अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि यदि वेण्डर शिविरों में पहुंच रहे है और आधार कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों से पैसे ले रहे हैं तो तत्काल जिला में ई गर्वनेस के प्रभारी चित्रांशु त्रिपाठी के मोबाईल नम्बर 94251-56832 पर अपन शिकायत नोट करा करते हैं जिला स्तर से तत्काल उस वेण्डर पर कार्यवाही की जाएगी। श्रीमती मारव्या ने वेण्डरों की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला स्तर, एवं  जनपद स्तर पर अधिकारियों दी गई जिम्मेदारी की भी समीक्षा की ।
सीएम हेल्प लाईन के प्रकरण समय पर करे निराकरण- श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन एवं लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा मेें निराकरण किया जाये। 
गलत जानकारी देने पर होगी कार्यवाही -स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों की गलत जानकारी देने पर सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं ब्लाक समन्वकों पर कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी।
ये रहे मौजूद-समय सीमा बैठक में जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। 






मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 2 December 2015

1-12-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
शिविरों में नहीं पहुंचने वाले वेण्डरों पर होगी कार्यवाही
समय-सीमा बैठक में सीईओं जिला पंचायत ने दिये निर्देश

जबलपुर 1 दिसम्बर 2015। जिन लोगों के अब तक आधार कार्ड नहीं बने हैं उनके आधार कार्ड बनाये जाने के लिए विशेष रुप से शिविरों का शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन किया जा रहा हैं। तय की गई तिथियों में वेण्डरों के अनुपस्थित होने पर वेण्डरों पर कार्यवाही करते हुए उनकी मशीनों को अनुविभागीय अधिकारियों के माध्यम से जप्त की जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि यदि वेण्डर शिविरों में पहुंच रहे तो या आधार कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों से पैसे ले रहे हैं तो तत्काल जिला में ई गर्वनेस के प्रभारी चित्राशु त्रिपाठी के मोबाईल नम्बर 94251-56832 पर अपन शिकायत नोट करा करते हैं जिला स्तर से तत्काल उस वेण्डर पर कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती मा रव्या ने वेण्डरों की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला स्तर,एवं  जनपद स्तर से भी अधिकारियों को लगाने के निर्देश दिये है। 
उन्होनें जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वह सभी संकुल प्राचार्य एवं प्राचार्यो को निर्देश जारी किये जाये कि जब तक शालाओं में अध्ययन रत सभी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड नही बनाये जाते तब तक नवम्बर माह का वेतन न जारी किया जाये। इसी प्रकार उन्होनें महिला बाल विकास के अधिकारी को निर्देश दिये कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड नही बनाये जाते तब तक उनका भी वेतन जारी न किया जाये।
सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खातों को इस माह के अंत तक अनिवार्य रुप से बैकों में खोलें जाये। विशेष परिस्थितियों में ही हितग्राहियों के खातों को पोस्ट आफिसों में रखे जाये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालयों के कार्य में तेजी लाई जाये। 
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को सूखा ग्रसित घोषित किया गया है, अब जिन जाॅबकार्डधारियों को योजना के अंतर्गत अभी तक 100 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जा रहा था अब उन्हें 150 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जाये। सभी ग्राम पंचायतों में नये कार्यो को प्रारंभ करते हुए पराने कार्यो को पूर्ण कराते हुए उनके पूर्णता प्रमाण पत्रों को आॅन लाइन फीड किया जाये। इस वित्तीय वर्ष में जिन कार्यो में अब तक कोई व्यय नहीं किया गया हैं उन कार्यो में तत्काल मस्टररोल जारी किये जाये। 
 समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की  परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। 


अनुविभागीय अधिकारी ने की वेण्डर की मशीन जप्त

जबलपुर 1 दिसम्बर2015। सिहोरा के अनुविभागीय अधिकारी ऋषि पवार ने तय की गई तिथियों पर समय से नहीं पहुंचने एवं शिविर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों से पैसे लेने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सिहोरा के वेण्डर सौरभ शुक्ला की मशीन जप्त कर ली है। 
जिला गर्वनेस के प्रभारी चित्रांशु त्रिपाठी ने बताया कि जनपद पंचायत सिहोरा के वेण्डर सौरभ शुक्ला के संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई है। जिनमें शिविर में समय पर नहीं पहुंचने, लोगों से अभद्र व्यवहार करने के संबंध में एवं पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने तक की शिकायतें शामिल है। उन्होनें बताया कि यदि कहीं पर वेण्डरों द्वारा आधार कार्ड बनाने से मना करने एवं पैसों की मांग करने पर तत्काल इस मोबाईल नम्बर 94251-56832 पर संर्पक कर सकते है।
  उन्होने बताया कि जिन लोगों के आधार नम्बर में नाम, जाति,जन्म तिथि एवं पता गलत हो गया हैं वह भी आधार कार्ड में सुधार कार्य करा सकते हैं लेकिन इस कार्य के लिए 15 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यदि बायोमेटिक अपडैशन में सुधार किया जाता हैं तो इस कार्य के भी 15 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इन दोनों कार्यो के 30 रुपये से अधिक राशि लेने वाले वेण्डरों पर भी तत्काल कार्यवाही की जाएगी। 


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 30 November 2015

30-11-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

प्रत्येक ग्राम पंचायत में तीस कार्य करें प्रारंभ
जबलपुर 30 नवम्बर 2015। महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 25 हितग्राही मूलक एवं 5 सामुदायिक कार्य तत्काल प्रारंभ कर जाॅबकार्डधारी परिवारों को 150 दिवस का कार्य उपलब्ध कराया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये। उन्होने जारी किये निर्देशों में स्पस्ट कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में योजना के प्रावधावों के अनुसार कार्य प्रारंभ नही किये जाएगें उन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों पर कार्यवाही की जाएगी। 
उन्होनें सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को भी निर्देश दिये कि वह सभी ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो का सतत निरीक्षण कर ग्राम पंचायतों में नये कार्य भी प्रारंभ कराये। 
श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये। योजना के तहत किये जा रहे कार्यो चार-चार मस्टररोल जारी करने के निर्देश दिये।
मध्यान्ह भोजन में खाद्यान्य आवंटित
जबलपुर 30 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार माह दिसम्बर के लिए खाद्यान्न आवटित किया गया है। उन्होनंे सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि समितिवार आंटित किये गये खाद्यान्य का शीघ्र-अतिशीघ्र उठाव किया जाये।
1464 शालाओं को 7337 किलोग्राम दूध पाउडर का किया आवंटन
जबलपुर 30 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार माह दिसम्बर के लिए 1464 शालाओं के 7337 किलोग्राम दूध पाउडर का जनपद वार एवं नगर निगम की शालाओं में आंवटिन करने साॅची दुग्ध महासंघ के महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया है। 
नगर निगम एवं जनपद वार वितरण किये गये दुग्ध पाउडर में जबलपुर शहरी क्रमांक 1 की 140 शालाओं को 1491 किलोग्राम, जबलपुर शहरी क्रमांक 2 की 137 शालाओं को 698 किलोग्राम, जनपद पंचायत जबलपुर की 223 शालाओं को 1155 किलोग्राम, पनागर की 158 शालाओं को 201 किलोग्राम, पाटन की 197 शालाओं को 979 किलोग्राम, शहपुरा की 233 शालाओं को 1372 किलोग्राम, सिहोरा की 148 शालाओं को 549 किलोग्राम, और जनपद पंचायत मझौली की 228 शालाओं को 892 किलोग्राम आवंटित किया गया है।                                                                          
श्रीमती मारव्या ने सभी अधिकारियों को निर्देशित दिये कि छात्र-छात्राओं को समय एवं निर्धारित किये गये दिवसों में दुध का वितरण किया जाये। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। 
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 27 November 2015

27-11-2015

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में गरीबी रेखा के कार्ड बनाने लगाये जाये शिविर
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने श्रीमती मनोरमा पटेल ने दिये निर्देश
जबलपुर 27 नवम्बर 2015। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के गरीबी रेखा के कार्ड बनाये जाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाये। शिविरों की तिथियां की जानकारी ग्रामीणों को एक सप्ताह पूर्व दी जाये, ताकि वह उस दिन शिविर में उपस्थित हो सके। धान खरीदी केन्द्रों में जब-तक किसानों की धान की खरीदी प्रारंभ नहीं होती तब-तक ग्रामीणों एवं किसानों से बिजली के बिलों की वसूली पर रोक लगाई जाये। बिना कनेक्शन ग्रामीणों के आ रहे बिलों की जांच कराई जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, पाटन विधायक नीलेश अवस्थी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या, सदस्यों में नन्हे लाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल, श्री खिल्लू, शारदा यादव, उमाशंकर तिवारी, विजय कांति पटेल, जमुना सिंह, श्वेता सिंह, वंदना पटेल, रीता बाई, उर्मिला दाहिया, तारा बाई परस्ते, छोटी बाई कुंजाम, निर्मला पटेल, जनपद पंचायत जबलपुर, मझौली और कुण्डम की अध्यक्ष मौजूद रही वहीं अधिकारियों में जिला पचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जीएस तेकाम, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के महाप्रबंधक पवन कुमार जैन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जीपी कोरी, जीएस खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने जनपद पंचायत पनागर में स्वकराधान, पंचपरमेश्वर योजना में किये गये कार्यो की शीघ्र अतिशीघ्र जांच कर जांच प्रतिवेदन शीघ्र सदन में प्रस्तुत करने हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जीएस खटीक को दिये। 
उन्होने कृषि विभाग एवं धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी किसानों को खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाये। जिले में बनाये गये सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी प्रारंभ कराई जाये। जिला पंचायत सदस्य वंदना पटेल द्वारा सिहोरा के बेला में बनाये गये धान खरीदी केन्द्र को पुनः चालू करने की बात कही जिसपर सदन ने कलेक्टर की ओर धान खरीदी केन्द्र को पुनः प्रारंभ करने हेतु पत्र के माध्यम से सूचित करने का निर्णय लिया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले में खाद एवं बीज की कोई कमी नहीं है, समितियों के माध्यम से किसानों को खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पचंायत सदस्य निर्मला पटेल ने बताया कि जनपद पंचायत पाटन की बोरिया एवं उडना में खाद की कमी है इन केन्द्रों में शीघ्र खाद मुहैया कराया जाये।
पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलेश अवस्थी, श्री खिल्लू, विजयकांति पटेल, रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, श्वेता सिंह, वंदना पटेल आदि ने विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीणों से की जा रही बिजली के बिलों की वसूली का मुद्दा उठाया जिस पर सदन में चर्चा की गई और सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की कटौती न की जाये जिन ग्रामों में ट्रांसफार्मर जले या खराब हो चुके है उन्हें एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से बदला जाये। जिला पंचायत की बैठक में विभाग के जिला स्तर के अधिकारी मुख्य अभियंता को अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए शासन को शीघ्र अतिशीघ्र प्रेषित किया जाये। 
जिला पंचायत सदस्य श्रीमति विजयकांति पटेल ने जिले में पशु चिकित्सालयों की सूची एवं उनमें पदस्थ पशु चिकित्सकों के नाम एवं उनके मोबाईल नं. उपलब्ध कराने की बात कही जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बनाये गये पशु चिकित्सा केन्द्रों का वह भी निरीक्षण करें। उन्होने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालयों की जांच कराने की बात कही जिस पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने शीघ्र-अतिशीघ्र जांच कराने के लिए अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये। 
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने एन.बी.डी.ए. द्वारा बरगी एवं चरगवंा क्षेत्र में किसानों को नहर का पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई कार्य योजना प्रस्तुत की गई जिस पर चर्चा के दौरान सभी सदस्यो द्वारा सुझाव दिये गये और दिये गये सुझावों के अनुरूप नहरों पर पुनः निरीक्षण करने के बाद कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। 
बैठक में जिला पंचायत सदस्य नन्हे लाल धुर्वे द्वारा जनपद पंचायत कुण्डम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला मत्स्य अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत कुण्डम के तालाबों के पट्टों का नियमों के विरूद्ध वितरण करने जांच कराने की बात कही। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उक्त मामले की शीघ-अतिशीघ्र जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने की बात कही। 
बैठक में मनरेगा की उपयोजना पशुधन संवर्धन उपयोजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पंचायत की अध्यक्ष ने उपयोजना की जानकारी सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। परियोजना अधिकारी जीएस तेकाम ने बताया कि मनरेगा की पशुधन उपयोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा 70-80 हजार रूपये के पशुओं को बांधने के लिए पशु शेड बनाये जा रहे है, इसमें 60-40 का अनुपात संधारित करना अनिवार्य होता है। 
जिला पंचायत की 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह गांव को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने में ग्रामीणों को समझाईश दें ताकि गांव को स्वच्छ बनाया जा सके। 





मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 26 November 2015

26-11-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 26 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 27 नवम्बर 2015 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 27 नवम्बर शुक्रवार को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ जनपद पंचायत पनागर में स्वकराधान एवं पंच-परमेश्वर योजनान्र्तगत की गई जांच प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नव निर्मित पशु शेड योजना की समीक्षा, कृषि विभाग द्वारा ओला पीडित किसानों एवं सूखे राहत,खाद्य, बीज, बिजली एवं धान खरीदी पर चर्चा, एनबीडीए द्वारा बरगी क्षेत्र एवं चरगुवां क्षेत्र में नई कैनाल बनाने की कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

संविधान की दिलाई शपथ

जबलपुर 26 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा.परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटेल, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, राजकुमार पटेल, सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल, सीमा पाठक, वर्षा जाट, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल, अधीक्षक राजेश ठाकुर, स्टोर प्रभारी सुनील आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 




                                                            मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 24 November 2015

24-11-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर


पूर्व सरपंच व वर्तमान सचिवों से वसूल करें पंच-परमेश्वर की राशि 
जिला पंचायत सीईओं ने समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 24 नवम्बर 2015। पंचपरमेश्वर योजना की राशि निकालकर निर्माण कार्य नहीं कराने वाले पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान ग्राम पंचायतों के सचिवों से राशि की वसूली की जाये या फिर उक्त राशि के तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर पूर्ण कराये जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे सभी ग्राम पंचायतों के प्रकरण संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के यहां वसूली के लिए प्रेषित किये जाये। श्रीमति मारव्या ने  अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन ग्रामीणों के आधार कार्ड नहीं बने है उनके आधार कार्ड बनाने के लिए लाये जा रहे शिविरों में शतप्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाये जाये। जिन छात्रों के आधार कार्ड नहीं बन पाये है उनको चिन्हित कर आधार कार्ड बनाये जाये। 
उन्होने 28 नवम्बर 2015 को सालीवाडा गौर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय विकलांग शिविर की समीक्षा की और शिविर में शामिल होने वाले विकलांग हितग्राहियों को लाने एवं ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। 
उन्होने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को चिन्हित किये गये हितग्राहियों को लाने एवं शिविर में जनपदवार बनाये जा रहे काउन्टरों पर उपस्थित होकर मार्गदर्शन देने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी सौपने के भी निर्देश दिये। 
श्रीमति मारव्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग प्रमुख सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों में आवेदकों द्वारा चाही गई जानकारी समय सीमा में उपलब्ध कराये और प्राप्त होने वाले आवेदनों की पंजी संधारित की जाये। 
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को सूखा ग्रसित घोषित किया गया है, अब जिन जाॅबकार्डधारियों को योजना के अंतर्गत अभी तक 100 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जा रहा था अब उन्हें 150 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जाये।
 माध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि शसकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूह के द्वारा बच्चों के लिए बनाये जा रहे भोजन की माॅनिटिरिंग करने के लिए ग्राम पंचायत की सभी महिला पंचों को अनिवार्य रुप से शामिल किया किया जायेे। 
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। 


सामान्य सभा की बैठक 27 नवम्बर को
जबलपुर 24 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 27 नवम्बर 2015 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 27 नवम्बर को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ जनपद पंचायत पनागर में स्वकराधान एवं पंच-परमेश्वर योजनान्र्तगत की गई जांच प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नव निर्मित पशु शेड योजना की समीक्षा, कृषि विभाग द्वारा ओला पीडित किसानों एवं सूखे राहत,खाद्य, बीज, बिजली एवं धान खरीदी पर चर्चा, एनबीडीए द्वारा बरगी क्षेत्र एवं चरगुवां क्षेत्र में नई कैनाल बनाने की कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
अंत्योदय मेलों की तिथियां हुई तय
जबलपुर 24 नवम्बर 2015। कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगर निगम में आयोजित होने वाले अंत्योदय मेलों की तिथियां तय कर दी हैै। तय की गई तिथियों में 28 नवम्बर 2015 को जनपद पंचायत जबलपुर, 23 दिसम्बर 2015 को जनपद पंचायत पनागर, 02 जनवरी 2016 को जनपद पंचायत कुण्डम, 08 जनवरी 2016 को जनपद पंचायत पाटन, 22 जनवरी 2016 को जनपद पंचायत शहपुरा, 29 जनवरी 2016 को जनपद पंचायत सिहोरा, 06 फरवरी 2016 को जनपद पंचायत मझौली और 12 फरवरी 2016 को नगर निगम जबलपुर द्वारा अंत्योदय मेले का आयोजन किया जावेगा। 
उक्त तय की गई तिथियों में समग्र सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जावेगा। 
श्री रूपला ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये है कि अंत्योदय मेलों की तय की गई तिथियों में अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से मेले में उपथित रहें। जनपद पंचायतों में लगने वाले अंत्योदय मेले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है इसी प्रकार नगर निगम जबलपुर मेें लगने वाले अंत्योदय मेले का नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर प्रथम एवं सहायक नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त को बनाया गया है।  

  मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 19 November 2015

19-11-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
बनाये गये शौचालयों का करे उपयोग: सीईओ जिला पंचायत
खुले में शौच न करने की ग्रामीणों से की अपील

जबलपुर 19 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत मोहारी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन किया और कार्यो को गुणवक्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालयों का भी अवलोकन किया और ग्रामीणों को बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने महिलाओं से चर्चा करते हुए खुले में शौच करने से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं उसके दुस्प्रभावों को बताया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन में रखी पंजियों का भी अवलोकन भी किया। ग्राम पंचायत की रोजगार सहायक से ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना, एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों के बनाये जा रहे शौचालयों की जानकारी ली। उन्होनें रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा की उपयोजना पशु शेड के तहत  हितग्राहियों के यहां पशु शेड एवं बकरी शेडोें का निर्माण कराया जाये। 
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला समय से पूर्व 3ः50 बजे छात्रों का छुटटी कर शाला को बंद करने पर शाला के प्राधानाध्यापक श्रीमती कलावती शाह, शिक्षक विजय नामदेव और सतीश खरे को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 
माध्यमिक शाला में बालिकाओं का शौचालय बंद पाये जाने, पानी की टंकी को कमरे के अन्दर रखने एवं शौचालयों की साफ-सफाई नहीं करवाने पर माध्यमिक शाला के प्राधानाध्यापक हल्कू सिंह को भी कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
 श्रीमती मारव्या ने शासकीय माध्यमिक शाला मोहारी के कक्षा 6 में पढने वाले छात्र रुचित लोधी से 19 का पहाडा पूछा जिसका उसके द्वारा सफलता पूर्वक जबाब देने पर उसकी सराहना की। कक्षा 8 में पढने वाली आरती गौड, और अभय रजक द्वारा भी गणित के सवाल एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिनका छात्रों द्वारा संतोषजनक जबाव भी दिया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सरपंच, सचिव एवं ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मौजूद रहे। 



  मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 18 November 2015

18-11-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
मुआवजा वितरण में तेजी लाये
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश 
नामांतरण बंटवारा के प्रकरणों की समीक्षा
जबलपुर 18 नवम्बर 2015। सूखा से प्रभावित एवं ओला से नष्ट हुई फसलों की राहत राशि का किसानों को किये जा रहे वितरण में तेजी लाई जाये। चिन्हित किये गये सभी किसानों को मुबावजे की राशि 22 नवम्बर तक अनिवार्यरुप से वितरित की जाये। मुआवजे की राशि के वितरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही भी की जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये। 
बैठक में अपर कलेक्टर धनराजू एस. अपर कलेक्टर छोटे सिंह, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार मौजूद थे।
 उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को राहत राशि वितरण के लिए शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिनों में भी कोषालय खुला रहेगा। इस दिन भी किसानों के खातों में मुआवजे की राशि को जमा किया जाये। 
श्रीरुपला ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुआवजा वितरण की वह भी सुबह-शाम जानकाारी ले और जहां समस्या हो उसका तुरंत निराकरण किया जाये। कोषालय अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन किस तहसील में कितनी राशि का वितरण किया गया हैं उसकी जानकारी उपलब्ध कराकर यह सुनिश्चित किया जाये कि भुगतान के लिए प्रस्तुत किये जा रहे देयको का भुगतान करने में कोई भी बिलम्ब न हो।
     कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के कार्य में तेजी लाई जाये। सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण के विवादित प्रकरणों के निराकरण में भी तत्परता बरतने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये । 
     उन्होने बैठक में स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के काम को तेज करने की हिदायत भी राजस्व अधिकारियों को दी तथा जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। श्री रूपला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त एवं जनसुनवाई में मिले आवेदनों की तथा लोक सेवा केन्द्रों से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाये।

जिला स्तरीय विकलाॅग शिविर 28 नवम्बर को
जबलपुर 18 नवम्बर 2015। कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने 28 नवम्बर को ग्राम पंचायत सालीवाडा गौर में आयोजित किये जा रहे जिला स्तरीय विकलाॅग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होनें सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकलाॅगों की समस्याओं के निराकरण एवं उन्हें उपकरण उपलब्ध कराने के लिए व्हद स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा 1379 हितग्राही चिन्हित किये जा चुके हैं चिन्हित किये गये हितग्राहियों को टाय साईकिल, बैसाखी, श्रृवण यंत्र, छडी, व्हील चेयर आदि उपलब्ध कराई जाएगी। 
सामान्य सभा की बैठक 27 नवम्बर को
जबलपुर 18 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 27 नवम्बर 2015 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 27 नवम्बर को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ जनपद पंचायत पनागर में स्वकराधान एवं पंच-परमेश्वर योजनान्र्तगत की गई जांच प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नव निर्मित पशु शेड योजना की समीक्षा, कृषि विभाग द्वारा ओला पीडित किसानों एवं सूखे राहत,खाद्य, बीज, बिजली एवं धान खरीदी पर चर्चा, एनबीडीए द्वारा बरगी क्षेत्र एवं चरगुवां क्षेत्र में नई कैनाल बनाने की कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
  मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 17 November 2015

17-11-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सभी ग्राम  पंचायतों में 20-20 कार्यो को कराये प्रारंभ:कलेक्टर
जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश 

जबलपुर 17 नवम्बर 2015।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पचंायतों में 20-20 नये कार्य प्रारंभ किये जाये। योजना अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के विरूद्ध जाॅबकार्डधारियों को कार्य उपलब्ध कराया जाये। ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायतों मेें एक-एक दिन के लिए आधार कार्ड बनाने वाली मशीने लगाई जाये। शौचालय के कार्य एवं भुगतान में तेजी लाई जाये उक्त निर्देश कलेक्टर एस. एन. रूपला ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने मनरेगा योजना के तहत पुराने कार्यो में मस्टररोल जारी किये जाये और किये जा रहे कार्यो को समय सीमा में पूर्ण किये जाये। 
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 28 नवम्बर 2015 को सालीवाडा गौर में आयोजित होने वाला विकलांग शिविर में अभी से हितग्राहियों को चिन्हित किया जाये। शिविर में सभी जनपदों के अलग-अलग स्टाॅल लगाकर श्रेणीवार हितग्राहियों को बैठाया जाये। 
उन्होने मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैकों को प्रेषित प्रकरण एवं बैकों द्वारा स्वीकृत किये गये प्रकरण की समीक्षा की और बैकों को प्रेषित प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत कराकर हितग्राही के खाते में राशि जमा कराने के निर्देश दिये। 
साधिकार अभियान में चिन्हित किये गये हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाये, जिनमें शतप्रतिशत हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाये। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने पंचपरमेश्वर की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने एवं पूर्ण किये गये कार्यो एवं कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्रों में अंतर नहीं होने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। 
समय सीमा बैठक में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री मौजूद रहे।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 10 November 2015

10-11-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

स्वच्छ भारत मिशन में प्रतिदिन तीस शौचालयों की करें आॅनलाइन फीडिंग
जिला पंचायत सीईओं ने समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 10 नवम्बर 2015। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बनाये जा रहे शौचालयों की प्रतिदिन 30 शौचालय की आन लाइन फीडिग कराई जा जाये। सचिवों की संपत्ति का विवरण एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पंचायत दर्पण पर अपलोड किया जाये। सीएम हेल्प लाईन एवं जनसुनवाई के प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांसद आर्दश ग्राम कोहला में किये जा रहे विकास कार्यो में तेजी लाई जाये। श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्यरुप से कर वसूली प्रारंभ की जाये। जिन ग्राम पंचायतों में कर वसूली प्रारंभ नही की गई है उन ग्राम पंचायतों के सरपंच पर धारा 40 की कार्यवाही एवं सचिव पर भी कार्यवाही प्रास्तावित की जाये। माध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि शसकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूह के द्वारा बच्चों के लिए बनाये जा रहे भोजन की माॅनिटिरिंग करने के लिए ग्राम पंचायत की सभी महिला पंचों को अनिवार्य रुप से शामिल किया किया जायेे। 
श्रीमती मारव्या ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालय के कार्य की कम प्रगति पर आप्रशन्नता जाहिर करते हुए प्रतिदिवस 30 शौचालय बनाने के पूर्व में दिये गये निर्देश का अनिवार्यरुप से पालन करे। उन्होने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य की राशि का जिला स्तर से दो-तीन दिन में परीक्षण उपरांत आर.टी.जी.एस. के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में एवं सामग्री प्रदाय करने वाले वेंडरों के खाते में राशि जमा की जा रही है। 
मनरेगा एवं पंचपरमेश्वर की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण किया जाये। पूर्ण कार्य एवं कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्रों में अंतर नहीं होना चाहिए। ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। 
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जी.एस. खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री मौजूद रहे।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 7 November 2015

7-11-2015

    कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
मेरा खेत मेरी माटी में 2060 कार्य पूर्ण

जबलपुर 7 नवम्बर 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी से ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से किसानों के उबड-खाबड खेतों का समतलीकरण कर मेढ बंधान का कार्य किया जा रहा है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी से जिले के छोटे छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। उनके खेतों में बोई जाने वाली फसलों की पैदावार में वढोत्तरी हुई है। 
उन्होनें बताया कि मेरा खेत मेरी माटी के तहत जिले में 555.124 लाख रुपये की लागत से 2253 कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये है। प्रारंभ किये गये कार्यो पर 426.740 लाख की राशि व्यय कर 2060 कार्य पूर्ण किये जा चुके है और 207 प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण किये जाएगें।

पंच-परमेश्वर योजना से बदल रही है गांवों की तस्वीर
 जिले में 3563 सी.सी.रोड के कार्य हुए पूर्ण

जबलपुर 7 नवम्बर 2015। जबलपुर 7 नवम्बर 2015। घर और घर के आसपास सभी जगह साफ-सफाई हो,घर के निस्तार वाले पानी को निकलने के लिए नालियां हों और गांव में आने जाने के लिए रास्ता साफ-सुथरा व कीचड़ मुक्त हो। यह सपना शहर व गांव में रहने वाले सभी लोग देखा करते हैं। गांव वालों के यह सपने सच भी हो रहे है पंच परमेश्वर योजना एवं मनरेगा के संयुक्त कन्वर्जेंशन से। 
जिला पचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि गांवों की तस्वीर बदलने शासन ने वर्ष 2011-12 में पंच-परमेश्वर योजना प्रारंभ की थी। इस योजना के तहत अभी तक जिलें में योजना प्रारंभ से अभी तक 13387.80 लाख रुपये की राशि से 4025 कार्य स्वीकृत कर 11272.67 लाख रुपये की राशि व्यय कर 3563 कार्य पूर्ण किये गये है। 
गांवों में अधोसरंचना विकास के लिए पंच-परमेश्वर योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मद के अभिसरण से जिले के सभी गांवों में वृहत स्तर पर सीमेंन्ट कांक्रीट की सडको का निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है। गांव की छोटी-छोटी गलियों में आवागमन सुनिश्चित करने एवं रास्तों को कीचड मुक्त बनाने के लिए सीसी रोड बनाये गये है। सीसी रोड के किनारे नालिया भी बनाई गई हैं ताकि नालियों के माध्यम से गंदे पानी की निकासी होे सके। पंचायतों को अधोसरचना विकास मद के लिए पंच-परमेश्वर योजनान्र्तगत गांवों की जनसंख्या के आधार पर उपलब्ध करायी गई राशि से गांवों में पक्की सीसी सडकों का निर्माण कराया जा रहा है।
 गांवों में सीसी रोड बन जाने से इन मार्गो में अब आवागमन सुगम हो गया है। इससे पहले जिन सडको में बरसात के मौसम में कीचड और गंदगी के चलते आवागमन में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पडता था, गंदगी और बदबू के कारण कई संक्रमित बीमारियों का डर सताया करता था, बरसात में पानी की गांवों में समुचित निकासी नहीें होने के कारण निचले क्षेत्रों में पानी भर जाता था अब इन मार्गो में सीसी रोड बन जाने से गावों की तस्वीर बदल गई है। गांव अब पहले की तुलना में ज्यादा स्वच्छ और सुन्दर दिखने लगे है। गांवों में पक्की सडके बनने से ग्रामीणेां को बल मिला हैं बरसात के मौसम में भी बच्चें आसानी से स्कूल आ जा रहे है।  
पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना के अभिसरण से जिले में योजना प्रारंभ से अभी तक 4025 कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये है जिनमें से 3563 कार्य पूर्ण हो चुके है। जनपद पंचायत जबलपुर में 606 कार्य प्रारंभ कर 547 कार्य पूर्ण किये जा चके है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पनागर में 520 कार्य प्रारंभ कर 500 कार्य पूर्ण, कुण्डम में 441 कार्य प्रारंभ कर 375 कार्य पूर्ण, पाटन में 603 प्रांरभ कर 501 कार्य पूर्ण ,शहपुरा 607 कार्य प्रारंभ कर 552 पूर्ण, सिहोरा में 513 कार्य प्रारंभ कर 461 कार्य पूर्ण और जनपद पंचायत माझौली में 735 कार्य प्रारंभ कर 688 कार्य पूर्ण होने से इन गांवों में कीचड से मुक्ति मिल गई है।        

  

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 6 November 2015

6-11-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

सामुहिक प्रयास से गांवों को बनाये खुले में शौच से मुक्त
प्रतिदिवस बनाये गये शौचालयों की कंट्रोल रुम में 0761-2678182 पर दे जानकारी

जबलपुर 06 नवम्बर 2015।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जनपद पचायत जबलपुर के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की ग्राम पंचायत वार बनाये गये शौचालयों क समीक्षा की। ग्राम पंचायतों की समीक्षा में जिन ग्राम पंचायतों ने योजना में अच्छा कार्य किया हैं उन्हें सराहा गया और अन्य ग्राम पंचायतें इन पंचायतों से प्रेरणा लेकर कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया गया। गांवों को खुलें में शौच से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक रुप से किये जा रहे प्रयासों में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। 
उन्होनें सरपंच एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद पंचायत जबलपुर के कार्यालय में एक कंट्रोल रुम बनाया गया हैं जिसका नम्बर 0761-2678182 हैं। इस नम्बर पर कार्यालयीन समय पर सभी सरपंच एवं सचिव अपनी समस्या के साथ-साथ प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों की भी जानकारी भी देगें। कंट्रोल रुम में खण्ड अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को नियुक्त किया गया हैं। ये अधिकारी प्रतिदिन कंटोलरुम में प्राप्त होने वाली प्रतिदिवस की जानकारी एवं समस्याओं से मुझे भी अवगत कराएगे। 
श्रीमती मारव्या ने जनपद पंचायत जबलपुर की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने के लिए जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम को भी नियुक्त किया गया हैै। श्री तेकाम न सिर्फ जनपद पंचायत में प्राप्त होने वाली समस्याओं का निराकरण करेगें बल्कि ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों का भी निरीक्षण करेगें। उन्होने सरपंच एवं सचिवों को बताया कि ग्राम पंचायतों में पूर्व में बनाये शौचालय जो वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उनकी भी सूची तैयार की जाये जिनकी मरम्मतं स्वच्छता कोष में मिलने वाली राशि से की जाएगी। 
उन्होने सरपंच एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जावे। इस कार्य में नियुक्त किये गये प्रेरक, स्वच्छता दूतों एवं बच्चों की बानर सेना बनाकर कार्य किया जावे। सुबह एवं शाम को खुले में शौच को जाने वालों की निगरानी की जाये। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाये जा रहे शौचालयों के भुगतान से संबंधित शिकायतों पर मौके पर ही निराकरण किया गया। जो हितग्राही स्वयं शौचालय बनाने में समर्थ है वह स्वयं शौचालय का निर्माण कर बनाये गये शौचालय की फोटो ग्राफ एवं उसके देयक जनपद पंचायत में प्रस्तुत करें उक्त देयकों को जनपद सीईओ के माध्यम से जिले में भुगतान हेतु प्रेषित किया जावे ताकि हितग्राही को 12 हजार रू की प्रोत्साहन राशि उसके खातें में जिले से आरटीजीएस के माध्यम से जमा की जा सके। 
श्रीमती मारव्या ने बताया कि जो हितग्राही शौचालयों को स्वंय बाने में सक्षम नहीं हैं वहां ग्राम पंचायत के माध्यम से शौचालयों का निर्माण कराया जाये। 
राज्य स्तर से आये मास्टर टेªनर श्री देशराजन ने सरपंच एवं सचिवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया और सरपंच और सचिवों को ग्राम पंचायत में प्रतिदिन/सप्ताह एवं माह में बनाये जाने वाले शौचालयों की सूची आॅनलाईन फीड कराई जावे।
 इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम,स्वच्छ भारत के मास्टर टेनर्स श्री दिनेश देशराजन, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री आशीष व्यौहार, जन पद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस.एन नेमा, एपीओं देवेन्द विश्वकर्मा, स्वच्छ भारत मिशन की ब्लाक समन्वयक सुषमा सरफरे सहित बडी संख्या में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव मौजूद रहे।



मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 4 November 2015

4-11-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
अनुपस्थित एवं बिलम्ब से पहुंचने वालों को होगें कारण बताओं नोटिस जारी
जिला पंचायत सीईओं ने सरपंच एवं सचिवों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 04 नवम्बर 2015।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत शहपुरा के सभाकक्ष में सरपंचों एवं सचिवों की स्वच्छ भारत मिशन की ग्राम पंचायत वार समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित 24 सचिवों एवं बैठक में बिलम्ब से पहुंचनें वाले 19 सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 
उन्होने सरपंच एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जावे। इस कार्य में नियुक्त किये गये प्रेरक, स्वच्छता दूतों एवं बच्चों की बानर सेना बनाकर कार्य किया जावे। सुबह एवं शाम को खुले में शौच को जाने वालों की निगरानी की जाये। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाये जा रहे शौचालयों के भुगतान से संबंधित शिकायतों पर मौके पर ही निराकरण किया गया। जो हितग्राही स्वयं शौचालय बनाने में समर्थ है वह स्वयं शौचालय का निर्माण कर बनाये गये शौचालय की फोटो ग्राफ एवं उसके देयक जनपद पंचायत में प्रस्तुत करें उक्त देयकों को जनपद सीईओ के माध्यम से जिले में भुगतान हेतु प्रेषित किया जावे ताकि हितग्राही को 12 हजार रू की प्रोत्साहन राशि उसके खातें में जिले से आरटीजीएस के माध्यम से जमा की जा सके। 
श्रीमती मारव्या ने बताया कि जो हितग्राही शौचालयों को स्वंय बाने में सक्षम नहीं हैं वहां ग्राम पंचायत के माध्यम से शौचालयों का निर्माण कराया जाये। 
राज्य स्तर से आये मास्टर टेªनर श्री देशराजन ने सरपंच एवं सचिवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया और सरपंच और सचिवों को ग्राम पंचायत में प्रतिदिन/सप्ताह एवं माह में बनाये जाने वाले शौचालयों की सूची आॅनलाईन फीड कराई जावे। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, मास्टर टेªनर श्री देशराजन, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी.सिंह, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा, एपीओ मनीष पाण्डे, ब्लाॅक कोआर्डिनेटर सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव मौजूद रहें। 

बिलखरवा में देखें निर्माण कार्य 

जबलपुर 04 नवम्बर 2015।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने ग्राम पंचायत बिलखरवा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हितग्राहियों के बनाये गये शौचालयों का निरीक्षण किया और उन्हें शौचालयों का निरंतर उपयोग करने को कहा। उन्होनें ग्राम पंचायत मेें मनरेगा एवं महिला बाल विकास विभाग के अभिसरण से बनाये गयी आंगनवाडी एवं ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया और कार्यों को गुणवक्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिय।
 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी. सिंह, मौजूद रहे।





मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर


Thursday, 15 October 2015

15-10-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज

जबलपुर 15 अक्टूबर 2015।  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, प्रधानमंत्री सडक योजनान्तर्गत विगत दो वर्षो के पूर्ण एवं अपूणर््ा कार्यो की कार्यवार समीक्षा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समस्त पेंशन योजनाओं की समीक्षा, जिला खादय विभाग,नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिले में इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी केन्दों की केन्द्रवार समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लंबित मजदूरी भुगतान की जनपद वार समीक्षा, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौशाला निर्माण की ग्राम पंचायतवार जिले से जारी की गई की समीक्षा सहित अन्य बिषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

                                               मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 14 October 2015

14-10-2015


कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर


 नेशनल क्वालिटी माॅनिटर ने हितग्राहियों से की चर्चा
एक्शन प्लान के अनुसार कार्य करने के दिये निर्देश
जाॅबकार्ड व पंजियां मिली अपडेट


जबलपुर-14 अक्टूबर 2015। नेशनल क्वालिटी माॅनिटर ने आज जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिलपठार सहजपुरएवं किसरौद में केन्द्र शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के तहत किये गये कार्यो का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मनरेगा योजना अतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों एवं इन्दिरा आवास के हितग्राहियों से बात और ग्राम पंचायतों के रिकार्ड भी देखे। 
नेशनल क्वालिटी माॅनिटर प्रदुम्द्य शर्मा ने ग्राम पंचायतों के रिकार्ड का अवलोकन कर ग्राम पंचायत बिलपठार द्वारा संधारित की गई पंजियो पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अन्य पंचायतों में सभी रिकार्ड रखे जाये। 
श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान खेल मैदान, नल जल योजना, शांतिधाम, इंदिरा आवास, ग्रेवल रोड, शौचालय निर्माण और सी.सी.रोड का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक यंत्री श्रीवर्मा, अति. कार्यक्रम अधिकारी मनीष पाण्डेय, उपयंत्री एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे। 


जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक कल


जबलपुर 14 अक्टूबर 2015।  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर शुक्रवार  को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, प्रधानमंत्री सडक योजनान्तर्गत विगत दो वर्षो के पूर्ण एवं अपूणर््ा कार्यो की कार्यवार समीक्षा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समस्त पेंशन योजनाओं की समीक्षा, जिला खादय विभाग,नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिले में इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी केन्दों की केन्द्रवार समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लंबित मजदूरी भुगतान की जनपदवार समीक्षा, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौशाला निर्माण की ग्राम पंचायतवार जिले से जारी की गई की समीक्षा सहित अन्य बिषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।


gp bilpather janpad panchyat panchyat shapura  me iay ke hitgrahi se baat karte huye nrlm shree sharma



                                               मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 13 October 2015

13-10-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर

क्वालिटी माॅनिटर ने तीन ग्राम पंचायतों में किया कार्यो का निरीक्षण
जाॅबकार्ड व पंजियों को अपडेट करने के दिये निर्देश

जबलपुर-13 अक्टूबर 2015। नेशनल क्वालिटी माॅनिटर ने आज जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत दिनारी खम्हरिया, नांदघाट एवं मुडकुरू में केन्द्र शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के तहत किये गये कार्यो का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मनरेगा योजना अतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों एवं इन्दिरा आवास के हितग्राहियों से बात और ग्राम पंचायतों के रिकार्ड भी देखे। 
नेशनल क्वालिटी माॅनिटर प्रदुम्द्य शर्मा ने ग्राम पंचायतों के रिकार्ड का अवलोकन कर ग्राम पंचायत द्वारा संधारित की जार रही पंजियो को अपडेट करने के निर्देश दिये। उन्होने 100 दिन कार्य करने वाले मजदूरों को जाॅबकार्ड में भी अंकित किया जावे कि इस वित्तीय वर्ष में मजदूर द्वारा कितने दिन कार्य किया गया है।
श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान खेल मैदान, नल जल योजना, शांतिधाम, इंदिरा आवास, ग्रेवल रोड, शौचालय निर्माण और सी सी रोड का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मझौली के सहायक यंत्री रामसजीवन तिवारी, अति. कार्यक्रम अधिकारी उमेश तिवारी, उपयंत्री एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे। 

समय सीमा के पत्रों का समय पर करें निराकरण

जबलपुर-13 अक्टूबर 2015। समय सीमा में रखे गये पत्रों पर समय सीमा में ही अनिवार्य रूप से कार्यवाही की जावे। सीएम हेल्पलाईन एवं कलेक्टर जनसुनवाई के प्राप्त  आॅनलाईन शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जावे। समय सीमा में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करें और जो अधिकारी सप्ताह में दो दिन निरीक्षण नहीं करेगें उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी। 
बैठक में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डाॅ. परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार, राजेन्द्र सिंह चैहान, लेखाधिकारी अमित मरावी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। 

सीईओ जिला पंचायत ने किया जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण

जबलपुर-13 अक्टूबर 2015।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपलन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज दोपहर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए मौके पर अनुपस्थित एवं हस्ताक्षर नही करने वाले कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
 उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में अपने अधिनस्त कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में बुलाये जाये और जो कर्मचारी कार्यालय समय पर नहीं आते उनके विरुध्द कार्यवाही की जाये। 
उपस्थिति पंजी का अवलोकन के दौरान एपीसी सुनील गुप्ता,लेखापाल आर.के.खुरासिया और सहायक ग्रेड तीन चंद्रशेखर स्वामी उपस्थित पंजी में हस्ताक्षर नहीं करने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये है।

1 nrlm gram panchyat didnri khamriya me khal medan ka nireechan karte huye.




2 tl meting zp office 


3 deo office ka nireechan karti hui ceo zp.







                                               मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 12 October 2015

12-10-2015

    कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
                                     समाचार
अधूरे भवन मनरेगा से करें पूर्ण-सीईओं जिला पंचायत 
निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 12 अक्टूबर 2015। इन्दिरा आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2014-15 के आवास जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं वह जिस स्तर तक हैं उस स्तर से मनरेगा योजना से उस कार्य का तत्काल मस्टररोल जारी कर इन्दिरा आवासों को पूर्ण कराया जाये। पोस्ट आॅफिसों के खातों को बैकों में खोला जाये, ताकि पेंशन का समय पर भुगतान किया जा सके। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना, तेरहवें वित्त आदि योजलाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण किया जाये। 
उन्होनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायत कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंस रुम बनाये गये हैं अब निर्माण कार्यो सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा  वीडियो कान्फं्रेस के माध्यम से की जाएगी। वीडियो कान्फ्रेस से एक ओर जिला पंचायत में आने एवं जाने में लगने वाले समय की बचत होगी वहीं दूसरी ओर आने जाने में वाहनों में लगने वाले डीजल की भी बचत होगी। 
श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्माण कार्यो का निरीक्षण करे। सप्ताह में कम से कम एक दिन सहायक यंत्री के साथ उपयंत्रियों की समीक्षा बैठक की जाये। 
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जी.एस. खटीक, परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय राजेन्द्र सिंह चैहान, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , सहायक यंत्री , मनरेगा के ए.पी.ओ. सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर को

जबलपुर 12 अक्टूबर 2015।  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, प्रधानमंत्री सडक योजनान्तर्गत विगत दो वर्षो के पूर्ण एवं अपूणर््ा कार्यो की कार्यवार समीक्षा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समस्त पेंशन योजनाओं की समीक्षा, जिला खादय विभाग,नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिले में इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी केन्दों की केन्द्रवार समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लंबित मजदूरी भुगतान की जनपदवार समीक्षा, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौशाला निर्माण की ग्राम पंचायतवार जिले से जारी की गई की समीक्षा सहित अन्य बिषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
नेशनल क्वालिटी माॅनीटर करेगें मनरेगा के निर्माण कार्यो का निरीक्षण
जबलपुर 12 अक्टूबर 2015। भारत सरकार से आये नेशनल क्वालिटी माॅनीटर प्रदुम्न शर्मा जिले की दस ग्राम पंचायतों में भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन करेगे। श्री शर्मा 13 अक्टूबर से 16 अक्टूवर तक ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन इन्दिरा आवास योजना, वाटरशेड योजना एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत विगत वर्षो में किये गये निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेगें।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिले में भारत सरकार से नेशनल क्वालिटी माॅनीटर प्रदुम्न शर्मा जिले की दस ग्राम पंचायतों में किये गये कार्यो का अवलोकन करेगे। जिनमें जनपद पंचायत मझौली की दिनारी खम्हरिया, नांदघाट एवं मुडकुरु, जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत किसरौद, सहजपुर और ग्राम पंचायत बिलपठार और जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत छत्तरपुर, मोहनिया, तिदनी, और ग्राम पंचायत धरहर  शामिल है।
उन्होनें बताया कि नेशनल क्वालिटी माॅनीटर इन ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन इन्दिरा आवास योजना वाटरशेड योजना के तहत विगत वर्षो में किये गये निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेगें।
श्रीमती मारव्या ने बताया कि नेशनल क्वालिटी माॅनीटर 13अक्टूवर मंगलवार को जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत दिनारी खम्हरिया, नांदघाट और मुडकुरु में किये गये कार्यो का अवलोकन करेंगें। 14 अक्टूबर को जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत किसरौद, सहजपुर और बिलपठार एवं 15 अक्टूबर को जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत छत्तरपुर, मोहनिया, तिंदनी और धरहर में किये गये कार्यो का अवलोकन करते हुये इन्दिरा आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेगें।



meeting ki photo

मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर