कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
क्वालिटी माॅनिटर ने तीन ग्राम पंचायतों में किया कार्यो का निरीक्षण
जाॅबकार्ड व पंजियों को अपडेट करने के दिये निर्देश
जबलपुर-13 अक्टूबर 2015। नेशनल क्वालिटी माॅनिटर ने आज जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत दिनारी खम्हरिया, नांदघाट एवं मुडकुरू में केन्द्र शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के तहत किये गये कार्यो का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मनरेगा योजना अतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों एवं इन्दिरा आवास के हितग्राहियों से बात और ग्राम पंचायतों के रिकार्ड भी देखे।
नेशनल क्वालिटी माॅनिटर प्रदुम्द्य शर्मा ने ग्राम पंचायतों के रिकार्ड का अवलोकन कर ग्राम पंचायत द्वारा संधारित की जार रही पंजियो को अपडेट करने के निर्देश दिये। उन्होने 100 दिन कार्य करने वाले मजदूरों को जाॅबकार्ड में भी अंकित किया जावे कि इस वित्तीय वर्ष में मजदूर द्वारा कितने दिन कार्य किया गया है।
श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान खेल मैदान, नल जल योजना, शांतिधाम, इंदिरा आवास, ग्रेवल रोड, शौचालय निर्माण और सी सी रोड का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मझौली के सहायक यंत्री रामसजीवन तिवारी, अति. कार्यक्रम अधिकारी उमेश तिवारी, उपयंत्री एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे।
समय सीमा के पत्रों का समय पर करें निराकरण
जबलपुर-13 अक्टूबर 2015। समय सीमा में रखे गये पत्रों पर समय सीमा में ही अनिवार्य रूप से कार्यवाही की जावे। सीएम हेल्पलाईन एवं कलेक्टर जनसुनवाई के प्राप्त आॅनलाईन शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जावे। समय सीमा में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करें और जो अधिकारी सप्ताह में दो दिन निरीक्षण नहीं करेगें उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी।
बैठक में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डाॅ. परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार, राजेन्द्र सिंह चैहान, लेखाधिकारी अमित मरावी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
सीईओ जिला पंचायत ने किया जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण
जबलपुर-13 अक्टूबर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपलन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज दोपहर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए मौके पर अनुपस्थित एवं हस्ताक्षर नही करने वाले कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में अपने अधिनस्त कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में बुलाये जाये और जो कर्मचारी कार्यालय समय पर नहीं आते उनके विरुध्द कार्यवाही की जाये।
उपस्थिति पंजी का अवलोकन के दौरान एपीसी सुनील गुप्ता,लेखापाल आर.के.खुरासिया और सहायक ग्रेड तीन चंद्रशेखर स्वामी उपस्थित पंजी में हस्ताक्षर नहीं करने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये है।
1 nrlm gram panchyat didnri khamriya me khal medan ka nireechan karte huye.
2 tl meting zp office
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment