कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक आज
जबलपुर 8 दिसम्बर 2015। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो एवं हितग्राही मूलक योजनों की समीक्षा कलेक्टर श्री शिवनारायण रुपला की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11ः00बजे से आयोजित की गई है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वह अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी के साथ समय पर उपस्थित हो।
आंगनबाडियों के कार्य तत्काल दिन में करे प्रारंभ: सीईओं जिला पंचायत
कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान से होगी राशि की वसूली
जबलपुर 8 दिसम्बर 2015। मनरेगा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिशरण से जिले की 24 ग्राम पंचायतों में आंगनवाडियों के कार्य की राशि निकाल कर कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान सचिवों को तत्काल कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। 15 दिवस में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान सचिवों से राशि वसूली की कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज कराई जाएगी। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित आंगनवाडियों की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होनें पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं हो सकता हैं ऐसी सभी ग्राम पंचायतें तत्काल राशि जिला पंचायत को या ग्राम पंचायत के खाते जमा कराई जाये।
आंगनवाडियों के कार्य प्रारंभ नही करने वाली ग्राम पंचायतों में जनपद पंचायत जबलपुर की नौ ग्राम पंचायतें, कुण्डम की 10 ग्राम पंचायते, सिहोरा की 3 ग्राम पंचायते और जनपद पंचायत पाटन, पनागर एवं जनपद पंचायत शहपुरा की एक-एक ग्राम पंचायत शामिल है।
आंगनबाडियों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जनपद पंचायत जबलपुर, मझौली,कुण्डम शहपुरा और सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री एवं ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच एवं सचिव मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment