न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 10 November 2015

10-11-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

स्वच्छ भारत मिशन में प्रतिदिन तीस शौचालयों की करें आॅनलाइन फीडिंग
जिला पंचायत सीईओं ने समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 10 नवम्बर 2015। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बनाये जा रहे शौचालयों की प्रतिदिन 30 शौचालय की आन लाइन फीडिग कराई जा जाये। सचिवों की संपत्ति का विवरण एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पंचायत दर्पण पर अपलोड किया जाये। सीएम हेल्प लाईन एवं जनसुनवाई के प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांसद आर्दश ग्राम कोहला में किये जा रहे विकास कार्यो में तेजी लाई जाये। श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्यरुप से कर वसूली प्रारंभ की जाये। जिन ग्राम पंचायतों में कर वसूली प्रारंभ नही की गई है उन ग्राम पंचायतों के सरपंच पर धारा 40 की कार्यवाही एवं सचिव पर भी कार्यवाही प्रास्तावित की जाये। माध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि शसकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूह के द्वारा बच्चों के लिए बनाये जा रहे भोजन की माॅनिटिरिंग करने के लिए ग्राम पंचायत की सभी महिला पंचों को अनिवार्य रुप से शामिल किया किया जायेे। 
श्रीमती मारव्या ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालय के कार्य की कम प्रगति पर आप्रशन्नता जाहिर करते हुए प्रतिदिवस 30 शौचालय बनाने के पूर्व में दिये गये निर्देश का अनिवार्यरुप से पालन करे। उन्होने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य की राशि का जिला स्तर से दो-तीन दिन में परीक्षण उपरांत आर.टी.जी.एस. के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में एवं सामग्री प्रदाय करने वाले वेंडरों के खाते में राशि जमा की जा रही है। 
मनरेगा एवं पंचपरमेश्वर की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण किया जाये। पूर्ण कार्य एवं कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्रों में अंतर नहीं होना चाहिए। ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। 
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जी.एस. खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री मौजूद रहे।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment