न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 18 November 2015

18-11-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
मुआवजा वितरण में तेजी लाये
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश 
नामांतरण बंटवारा के प्रकरणों की समीक्षा
जबलपुर 18 नवम्बर 2015। सूखा से प्रभावित एवं ओला से नष्ट हुई फसलों की राहत राशि का किसानों को किये जा रहे वितरण में तेजी लाई जाये। चिन्हित किये गये सभी किसानों को मुबावजे की राशि 22 नवम्बर तक अनिवार्यरुप से वितरित की जाये। मुआवजे की राशि के वितरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही भी की जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये। 
बैठक में अपर कलेक्टर धनराजू एस. अपर कलेक्टर छोटे सिंह, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार मौजूद थे।
 उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को राहत राशि वितरण के लिए शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिनों में भी कोषालय खुला रहेगा। इस दिन भी किसानों के खातों में मुआवजे की राशि को जमा किया जाये। 
श्रीरुपला ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुआवजा वितरण की वह भी सुबह-शाम जानकाारी ले और जहां समस्या हो उसका तुरंत निराकरण किया जाये। कोषालय अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन किस तहसील में कितनी राशि का वितरण किया गया हैं उसकी जानकारी उपलब्ध कराकर यह सुनिश्चित किया जाये कि भुगतान के लिए प्रस्तुत किये जा रहे देयको का भुगतान करने में कोई भी बिलम्ब न हो।
     कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के कार्य में तेजी लाई जाये। सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण के विवादित प्रकरणों के निराकरण में भी तत्परता बरतने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये । 
     उन्होने बैठक में स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के काम को तेज करने की हिदायत भी राजस्व अधिकारियों को दी तथा जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। श्री रूपला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त एवं जनसुनवाई में मिले आवेदनों की तथा लोक सेवा केन्द्रों से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाये।

जिला स्तरीय विकलाॅग शिविर 28 नवम्बर को
जबलपुर 18 नवम्बर 2015। कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने 28 नवम्बर को ग्राम पंचायत सालीवाडा गौर में आयोजित किये जा रहे जिला स्तरीय विकलाॅग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होनें सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकलाॅगों की समस्याओं के निराकरण एवं उन्हें उपकरण उपलब्ध कराने के लिए व्हद स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा 1379 हितग्राही चिन्हित किये जा चुके हैं चिन्हित किये गये हितग्राहियों को टाय साईकिल, बैसाखी, श्रृवण यंत्र, छडी, व्हील चेयर आदि उपलब्ध कराई जाएगी। 
सामान्य सभा की बैठक 27 नवम्बर को
जबलपुर 18 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 27 नवम्बर 2015 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 27 नवम्बर को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ जनपद पंचायत पनागर में स्वकराधान एवं पंच-परमेश्वर योजनान्र्तगत की गई जांच प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नव निर्मित पशु शेड योजना की समीक्षा, कृषि विभाग द्वारा ओला पीडित किसानों एवं सूखे राहत,खाद्य, बीज, बिजली एवं धान खरीदी पर चर्चा, एनबीडीए द्वारा बरगी क्षेत्र एवं चरगुवां क्षेत्र में नई कैनाल बनाने की कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
  मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment