न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 15 December 2015

15-12-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
एक सप्ताह में करें फोटोग्राफ अपलोडः प्रभारी सीईओ जिला पंचायत
जबलपुर 15 दिसम्बर 2015। इंदिरा आवास योजना के हितग्राहियों के फोटोग्राफ इंदिरा आवास योजना की बेवसाईट पर एक सप्ताह में अनिवार्यरूप से अपलोड किये जाये। योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिया जाये। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों का गठन करते हुए समूहों को छोटे-छोटे व्यवसाय से जोडा जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. धनराजू ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों की सप्ताह में निमार्ण कार्यो की एक बार अनिवार्यरुप से समीक्षा की जाये। 
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। सभी ग्राम पंचायतों में नये कार्यो को प्रारंभ करते हुए पराने कार्यो को पूर्ण कराते हुए उनके पूर्णता प्रमाण पत्रों को आॅन लाइन फीड किया जाये। इस वित्तीय वर्ष में जिन कार्यो में अब तक कोई व्यय नहीं किया गया हैं उन कार्यो में तत्काल मस्टररोल जारी किये जाये। 
श्री एस. धनराजू ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में प्रेषित किये गये  प्रकरण और बैकों से स्वीकृत किये गये प्रकरणों की राशि को हितग्राहियों के खाते में शीघ्र- अतिशीघ्र राशि को जमा करायी जायें। उन्होने सभी जनपद पंचायतें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन एवं लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा मेें निराकरण किया जाये। श्री धनराजू ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताह में कम से कम दो या तीन शालाओें का अनिवार्यरूप से  निरीक्षण करें ताकि शालाओं में छात्र-छा़त्राओं को पढाई की प्रगति एवं मध्यांह भोजन योजना की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सके। 
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। 


                                                                                           मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment