कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
मनरेगा के तहत सभी ग्राम पंचायतों में करे कार्य प्रारंभ: कलेक्टर
हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाये
जबलपुर 9 दिसम्बर 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाये। हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाये। पोस्ट आफिस में खोले गये हितग्राहियों के खातों को राष्ट्रीयकृत बैकों में खोला जाये। पेंशनरों को पेंशन की राशि का भुगतान माह की अंतिम तारीख या माह की दो तारीख तक अनिवार्य रूप से कराया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा में दिये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना की उपयोजनाएं कपिलधारा मेढबंधान, ग्रेवल सडक मार्ग, हरियाली चुनरी, मेरा खेत मेरी माटी, पशु शेड, शांतिधाम, ग्रामीण क्रीडांगन उपयोजनाओं के तहत अधिक से अधिक कार्य प्रारंभ किये जाये लेबर बजट के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा जाॅबकार्डधारी परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। सभी जाॅबकार्डधारी परिवारों से ’’प्रियमित्र पत्र’’ उपलब्ध कराया जाये। पुराने कार्यो में मस्टर रोल जारी करते हुए निर्माण कार्यो को पूर्ण किया जाये।
श्री रूपला ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाये जा रहे शौचालयों की जनपदवार समीक्षा की और जनपद पंचायत कुण्डम, पनागर एवं सिहोरा में शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये।
हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में प्रेषित किये गये प्रकरण और बैकों से स्वीकृत किये गये प्रकरणों की राशि को हितग्राहियों के खाते में शीघ्र- अतिशीघ्र राशि को जमा करायी जायें। उन्होने नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रांें में लोगों के बनाये जा रहे आधार कार्ड की समीक्षा की
श्री रूपला ने सभी जनपद पंचायतें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन एवं लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा मेें निराकरण किया जाये। उन्होने पेशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए नगरी क्षेत्र में वृद्धावस्था, विधवा पेशंन, निःशक्तजन पेंशन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ देते हुए पोर्टल पर जानकारी को अपडेट किया जाये।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment