कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
बनाये गये शौचालयों का करे उपयोग: सीईओ जिला पंचायत
खुले में शौच न करने की ग्रामीणों से की अपील
जबलपुर 19 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत मोहारी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन किया और कार्यो को गुणवक्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालयों का भी अवलोकन किया और ग्रामीणों को बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने महिलाओं से चर्चा करते हुए खुले में शौच करने से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं उसके दुस्प्रभावों को बताया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन में रखी पंजियों का भी अवलोकन भी किया। ग्राम पंचायत की रोजगार सहायक से ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना, एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों के बनाये जा रहे शौचालयों की जानकारी ली। उन्होनें रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा की उपयोजना पशु शेड के तहत हितग्राहियों के यहां पशु शेड एवं बकरी शेडोें का निर्माण कराया जाये।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला समय से पूर्व 3ः50 बजे छात्रों का छुटटी कर शाला को बंद करने पर शाला के प्राधानाध्यापक श्रीमती कलावती शाह, शिक्षक विजय नामदेव और सतीश खरे को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
माध्यमिक शाला में बालिकाओं का शौचालय बंद पाये जाने, पानी की टंकी को कमरे के अन्दर रखने एवं शौचालयों की साफ-सफाई नहीं करवाने पर माध्यमिक शाला के प्राधानाध्यापक हल्कू सिंह को भी कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
श्रीमती मारव्या ने शासकीय माध्यमिक शाला मोहारी के कक्षा 6 में पढने वाले छात्र रुचित लोधी से 19 का पहाडा पूछा जिसका उसके द्वारा सफलता पूर्वक जबाब देने पर उसकी सराहना की। कक्षा 8 में पढने वाली आरती गौड, और अभय रजक द्वारा भी गणित के सवाल एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिनका छात्रों द्वारा संतोषजनक जबाव भी दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सरपंच, सचिव एवं ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment