न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 4 November 2015

4-11-2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
अनुपस्थित एवं बिलम्ब से पहुंचने वालों को होगें कारण बताओं नोटिस जारी
जिला पंचायत सीईओं ने सरपंच एवं सचिवों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 04 नवम्बर 2015।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत शहपुरा के सभाकक्ष में सरपंचों एवं सचिवों की स्वच्छ भारत मिशन की ग्राम पंचायत वार समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित 24 सचिवों एवं बैठक में बिलम्ब से पहुंचनें वाले 19 सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 
उन्होने सरपंच एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जावे। इस कार्य में नियुक्त किये गये प्रेरक, स्वच्छता दूतों एवं बच्चों की बानर सेना बनाकर कार्य किया जावे। सुबह एवं शाम को खुले में शौच को जाने वालों की निगरानी की जाये। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाये जा रहे शौचालयों के भुगतान से संबंधित शिकायतों पर मौके पर ही निराकरण किया गया। जो हितग्राही स्वयं शौचालय बनाने में समर्थ है वह स्वयं शौचालय का निर्माण कर बनाये गये शौचालय की फोटो ग्राफ एवं उसके देयक जनपद पंचायत में प्रस्तुत करें उक्त देयकों को जनपद सीईओ के माध्यम से जिले में भुगतान हेतु प्रेषित किया जावे ताकि हितग्राही को 12 हजार रू की प्रोत्साहन राशि उसके खातें में जिले से आरटीजीएस के माध्यम से जमा की जा सके। 
श्रीमती मारव्या ने बताया कि जो हितग्राही शौचालयों को स्वंय बाने में सक्षम नहीं हैं वहां ग्राम पंचायत के माध्यम से शौचालयों का निर्माण कराया जाये। 
राज्य स्तर से आये मास्टर टेªनर श्री देशराजन ने सरपंच एवं सचिवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया और सरपंच और सचिवों को ग्राम पंचायत में प्रतिदिन/सप्ताह एवं माह में बनाये जाने वाले शौचालयों की सूची आॅनलाईन फीड कराई जावे। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, मास्टर टेªनर श्री देशराजन, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी.सिंह, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा, एपीओ मनीष पाण्डे, ब्लाॅक कोआर्डिनेटर सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव मौजूद रहें। 

बिलखरवा में देखें निर्माण कार्य 

जबलपुर 04 नवम्बर 2015।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने ग्राम पंचायत बिलखरवा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हितग्राहियों के बनाये गये शौचालयों का निरीक्षण किया और उन्हें शौचालयों का निरंतर उपयोग करने को कहा। उन्होनें ग्राम पंचायत मेें मनरेगा एवं महिला बाल विकास विभाग के अभिसरण से बनाये गयी आंगनवाडी एवं ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया और कार्यों को गुणवक्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिय।
 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी. सिंह, मौजूद रहे।





मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment