कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
पूर्व सरपंच व वर्तमान सचिवों से वसूल करें पंच-परमेश्वर की राशि
जिला पंचायत सीईओं ने समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 24 नवम्बर 2015। पंचपरमेश्वर योजना की राशि निकालकर निर्माण कार्य नहीं कराने वाले पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान ग्राम पंचायतों के सचिवों से राशि की वसूली की जाये या फिर उक्त राशि के तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर पूर्ण कराये जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे सभी ग्राम पंचायतों के प्रकरण संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के यहां वसूली के लिए प्रेषित किये जाये। श्रीमति मारव्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन ग्रामीणों के आधार कार्ड नहीं बने है उनके आधार कार्ड बनाने के लिए लाये जा रहे शिविरों में शतप्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाये जाये। जिन छात्रों के आधार कार्ड नहीं बन पाये है उनको चिन्हित कर आधार कार्ड बनाये जाये।
उन्होने 28 नवम्बर 2015 को सालीवाडा गौर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय विकलांग शिविर की समीक्षा की और शिविर में शामिल होने वाले विकलांग हितग्राहियों को लाने एवं ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
उन्होने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को चिन्हित किये गये हितग्राहियों को लाने एवं शिविर में जनपदवार बनाये जा रहे काउन्टरों पर उपस्थित होकर मार्गदर्शन देने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी सौपने के भी निर्देश दिये।
श्रीमति मारव्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग प्रमुख सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों में आवेदकों द्वारा चाही गई जानकारी समय सीमा में उपलब्ध कराये और प्राप्त होने वाले आवेदनों की पंजी संधारित की जाये।
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को सूखा ग्रसित घोषित किया गया है, अब जिन जाॅबकार्डधारियों को योजना के अंतर्गत अभी तक 100 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जा रहा था अब उन्हें 150 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जाये।
माध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि शसकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूह के द्वारा बच्चों के लिए बनाये जा रहे भोजन की माॅनिटिरिंग करने के लिए ग्राम पंचायत की सभी महिला पंचों को अनिवार्य रुप से शामिल किया किया जायेे।
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य सभा की बैठक 27 नवम्बर को
जबलपुर 24 नवम्बर 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 27 नवम्बर 2015 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 27 नवम्बर को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ जनपद पंचायत पनागर में स्वकराधान एवं पंच-परमेश्वर योजनान्र्तगत की गई जांच प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नव निर्मित पशु शेड योजना की समीक्षा, कृषि विभाग द्वारा ओला पीडित किसानों एवं सूखे राहत,खाद्य, बीज, बिजली एवं धान खरीदी पर चर्चा, एनबीडीए द्वारा बरगी क्षेत्र एवं चरगुवां क्षेत्र में नई कैनाल बनाने की कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
अंत्योदय मेलों की तिथियां हुई तय
जबलपुर 24 नवम्बर 2015। कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगर निगम में आयोजित होने वाले अंत्योदय मेलों की तिथियां तय कर दी हैै। तय की गई तिथियों में 28 नवम्बर 2015 को जनपद पंचायत जबलपुर, 23 दिसम्बर 2015 को जनपद पंचायत पनागर, 02 जनवरी 2016 को जनपद पंचायत कुण्डम, 08 जनवरी 2016 को जनपद पंचायत पाटन, 22 जनवरी 2016 को जनपद पंचायत शहपुरा, 29 जनवरी 2016 को जनपद पंचायत सिहोरा, 06 फरवरी 2016 को जनपद पंचायत मझौली और 12 फरवरी 2016 को नगर निगम जबलपुर द्वारा अंत्योदय मेले का आयोजन किया जावेगा।
उक्त तय की गई तिथियों में समग्र सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जावेगा।
श्री रूपला ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये है कि अंत्योदय मेलों की तय की गई तिथियों में अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से मेले में उपथित रहें। जनपद पंचायतों में लगने वाले अंत्योदय मेले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है इसी प्रकार नगर निगम जबलपुर मेें लगने वाले अंत्योदय मेले का नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर प्रथम एवं सहायक नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त को बनाया गया है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment