कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 15 अक्टूबर 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, प्रधानमंत्री सडक योजनान्तर्गत विगत दो वर्षो के पूर्ण एवं अपूणर््ा कार्यो की कार्यवार समीक्षा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समस्त पेंशन योजनाओं की समीक्षा, जिला खादय विभाग,नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिले में इस वित्तीय वर्ष में धान खरीदी केन्दों की केन्द्रवार समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लंबित मजदूरी भुगतान की जनपद वार समीक्षा, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गौशाला निर्माण की ग्राम पंचायतवार जिले से जारी की गई की समीक्षा सहित अन्य बिषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment