कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सभी ग्राम पंचायतों में 20-20 कार्यो को कराये प्रारंभ:कलेक्टर
जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 17 नवम्बर 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पचंायतों में 20-20 नये कार्य प्रारंभ किये जाये। योजना अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के विरूद्ध जाॅबकार्डधारियों को कार्य उपलब्ध कराया जाये। ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायतों मेें एक-एक दिन के लिए आधार कार्ड बनाने वाली मशीने लगाई जाये। शौचालय के कार्य एवं भुगतान में तेजी लाई जाये उक्त निर्देश कलेक्टर एस. एन. रूपला ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये।
उन्होने मनरेगा योजना के तहत पुराने कार्यो में मस्टररोल जारी किये जाये और किये जा रहे कार्यो को समय सीमा में पूर्ण किये जाये।
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 28 नवम्बर 2015 को सालीवाडा गौर में आयोजित होने वाला विकलांग शिविर में अभी से हितग्राहियों को चिन्हित किया जाये। शिविर में सभी जनपदों के अलग-अलग स्टाॅल लगाकर श्रेणीवार हितग्राहियों को बैठाया जाये।
उन्होने मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैकों को प्रेषित प्रकरण एवं बैकों द्वारा स्वीकृत किये गये प्रकरण की समीक्षा की और बैकों को प्रेषित प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत कराकर हितग्राही के खाते में राशि जमा कराने के निर्देश दिये।
साधिकार अभियान में चिन्हित किये गये हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाये, जिनमें शतप्रतिशत हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाये।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने पंचपरमेश्वर की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने एवं पूर्ण किये गये कार्यो एवं कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्रों में अंतर नहीं होने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
समय सीमा बैठक में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment