न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 7 November 2015

7-11-2015

    कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
मेरा खेत मेरी माटी में 2060 कार्य पूर्ण

जबलपुर 7 नवम्बर 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी से ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से किसानों के उबड-खाबड खेतों का समतलीकरण कर मेढ बंधान का कार्य किया जा रहा है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी से जिले के छोटे छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। उनके खेतों में बोई जाने वाली फसलों की पैदावार में वढोत्तरी हुई है। 
उन्होनें बताया कि मेरा खेत मेरी माटी के तहत जिले में 555.124 लाख रुपये की लागत से 2253 कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये है। प्रारंभ किये गये कार्यो पर 426.740 लाख की राशि व्यय कर 2060 कार्य पूर्ण किये जा चुके है और 207 प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण किये जाएगें।

पंच-परमेश्वर योजना से बदल रही है गांवों की तस्वीर
 जिले में 3563 सी.सी.रोड के कार्य हुए पूर्ण

जबलपुर 7 नवम्बर 2015। जबलपुर 7 नवम्बर 2015। घर और घर के आसपास सभी जगह साफ-सफाई हो,घर के निस्तार वाले पानी को निकलने के लिए नालियां हों और गांव में आने जाने के लिए रास्ता साफ-सुथरा व कीचड़ मुक्त हो। यह सपना शहर व गांव में रहने वाले सभी लोग देखा करते हैं। गांव वालों के यह सपने सच भी हो रहे है पंच परमेश्वर योजना एवं मनरेगा के संयुक्त कन्वर्जेंशन से। 
जिला पचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि गांवों की तस्वीर बदलने शासन ने वर्ष 2011-12 में पंच-परमेश्वर योजना प्रारंभ की थी। इस योजना के तहत अभी तक जिलें में योजना प्रारंभ से अभी तक 13387.80 लाख रुपये की राशि से 4025 कार्य स्वीकृत कर 11272.67 लाख रुपये की राशि व्यय कर 3563 कार्य पूर्ण किये गये है। 
गांवों में अधोसरंचना विकास के लिए पंच-परमेश्वर योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मद के अभिसरण से जिले के सभी गांवों में वृहत स्तर पर सीमेंन्ट कांक्रीट की सडको का निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है। गांव की छोटी-छोटी गलियों में आवागमन सुनिश्चित करने एवं रास्तों को कीचड मुक्त बनाने के लिए सीसी रोड बनाये गये है। सीसी रोड के किनारे नालिया भी बनाई गई हैं ताकि नालियों के माध्यम से गंदे पानी की निकासी होे सके। पंचायतों को अधोसरचना विकास मद के लिए पंच-परमेश्वर योजनान्र्तगत गांवों की जनसंख्या के आधार पर उपलब्ध करायी गई राशि से गांवों में पक्की सीसी सडकों का निर्माण कराया जा रहा है।
 गांवों में सीसी रोड बन जाने से इन मार्गो में अब आवागमन सुगम हो गया है। इससे पहले जिन सडको में बरसात के मौसम में कीचड और गंदगी के चलते आवागमन में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पडता था, गंदगी और बदबू के कारण कई संक्रमित बीमारियों का डर सताया करता था, बरसात में पानी की गांवों में समुचित निकासी नहीें होने के कारण निचले क्षेत्रों में पानी भर जाता था अब इन मार्गो में सीसी रोड बन जाने से गावों की तस्वीर बदल गई है। गांव अब पहले की तुलना में ज्यादा स्वच्छ और सुन्दर दिखने लगे है। गांवों में पक्की सडके बनने से ग्रामीणेां को बल मिला हैं बरसात के मौसम में भी बच्चें आसानी से स्कूल आ जा रहे है।  
पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना के अभिसरण से जिले में योजना प्रारंभ से अभी तक 4025 कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये है जिनमें से 3563 कार्य पूर्ण हो चुके है। जनपद पंचायत जबलपुर में 606 कार्य प्रारंभ कर 547 कार्य पूर्ण किये जा चके है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पनागर में 520 कार्य प्रारंभ कर 500 कार्य पूर्ण, कुण्डम में 441 कार्य प्रारंभ कर 375 कार्य पूर्ण, पाटन में 603 प्रांरभ कर 501 कार्य पूर्ण ,शहपुरा 607 कार्य प्रारंभ कर 552 पूर्ण, सिहोरा में 513 कार्य प्रारंभ कर 461 कार्य पूर्ण और जनपद पंचायत माझौली में 735 कार्य प्रारंभ कर 688 कार्य पूर्ण होने से इन गांवों में कीचड से मुक्ति मिल गई है।        

  

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment