न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 30 June 2016

30-6-2016

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
 //प्रेस विज्ञप्ति//
सभी स्वास्थ्य एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में जीवन रक्षक दवाईयां हो उपलब्ध 
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश
 
जबलपुर 30 जून 2016 । ग्रामीण क्षेत्रों के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित खोले जावे। बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले जीव जन्तु अधिक निकलने की शिकायते मिलती है, जिनका तत्काल निराकरण करते हुए सभी केन्द्रों में विष निरोधक एवं जीवन रक्षक दवाईयां अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के खम्बे व क्षतिग्रस्त पोलों की तत्काल मरम्मत कराई जाये। क्षतिग्रस्त शालाओं एवं आंगनवाडियों की तत्काल मरम्मत कराई जाये। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकारण के दायां एवं वायां तट की नहरों का रखरखाव किया जावे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये। 
    उन्होने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला स्तर के अधिकारियो द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रांे का नियमित रूप से निरीक्षण किया जावे। जनपद पंचायत पनागर के स्वास्थ्य केन्द्र में क्षेत्र की बडी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए आती हैं लेकिन यहां महिला चिकित्सक नही होने के कारण उन्हें जबलपुर आना पडता हैं जिले में पदस्थ महिला चिकित्सक को में सप्ताह में दो दिन पनागर स्वास्थ्य केन्द्र में महिलाओं के इलाज के लिए भेजा जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित की जा रही सभी नल-जल योजानओं की मौके पर जाकर कार्यपालन यंत्री स्वयं जांच करे। टूटी-फूटी पाइप लाइनों को तत्काल बदला जाये। जांच रिपोर्ट में जो अधिकारी दोषी पाये जाते हैं उनके विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाये। 
  श्रीमती पटेल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाईट सुधारने का कार्य प्राईवेट लोगों या ग्रामीणों से न कराये जाये। यदि कही प्राईवेट लोगों या ग्रामीणों द्वारा लाईट सुधारते समय दुर्घटना की जानकारी मिलती हैं तो उसका जिम्मेदारी उस जगह के लाईन मेन की होगी। 
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देश दिये कि कृषि सिंचाई योजना की कार्ययोजना मेे ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम पंचायत वार बनाये गयी कार्ययोजना को शामिल किया जाये। सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाये। जिला पंचायत सदस्य विजयकांति पटेल एवं स्वेता सिंह ने ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे सभी शासकीय भवनों में वाटर हारविस्टिंग की व्यवस्था जाये। नन्हेलाल धुर्वे ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत काटने के पूर्व हितग्राहियों को जानकारी दी जाये कि एक सप्ताह में बिल का भुगतान नहीं किया गया तो उसकी बिजली काट दी जाएगी। राम कृष्ण पटेल ने खितौला खम्परिया के कन्या छात्रावास में पखें मच्छरदारियों की तत्काल व्यवस्था करने के संबंध में कहा। शालाओं के टूटे-फूटे शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जाये।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं सभी कार्यक्रमों में जिला पंचायत की अध्यक्ष एवं सदस्यों एवं जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य को अनिवार्य रुप से आमंत्रित किया जाये। बैठक में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, दांयी तट एवं बायी तट नहर के रख-रखाव एवं जलससाधन विभाग की भी समीक्षा की गई।
जिला पंचायत की अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल,शारदा यादव, उमाशकर तिवारी, खिल्लू अहिरवार, विजयकांति पटैल, जमुना मरावी, निर्मला पटैल, अर्पणा सिंह, श्वेता सिंह, वंदना पटेल,उर्मिला दाहिया, रीता बाई, छोटी कुंजाम जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल,एवं कुण्डम की अध्यक्ष आराधना महोबिया, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर संजू कुमारी, सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक टी.एस. मरावी, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल, डीपीसी आर.पी. चतुर्वेदी,उप संचालक कृषि आंनद मोहन शर्मा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, सहित अन्य विभागों के  अधिकारी मौजूद रहे।   


                                             मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

                                             

No comments:

Post a Comment