कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
जबलपुर 24 जून 2016। कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जिले की नर्मदा किनारे वाली सभी 44 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने, गांव को स्वच्छ बनाने, नर्मदा तट को स्वच्छ रखने, तट पर हो रहे कटाव को रोकने एवं पर्यावरण संतुलन बनाने के साथ-साथ तटों को हरा-भरा बनाने के लिए किये जा रहे वृक्षारोपण के कार्य की माॅनीटिंरिग एवं निगरानी में कार्य करने के लिए विभिन्न विभागों के 44 अधिकारियों को ग्राम पंचायत वार जिम्मेदारी दी है। नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायत में जनपद पंचायत जबलपुर की 17 ग्राम पंचायते एवं जनपद पंचायत शहपुरा की 27 गाम पंचायतें शामिल है।
ग्राम पंचायात वार जिम्मेदारी दी गई अधिकारियों में जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नानाखेडा में अनुविभागीय अधिकारी राजा सिंह परिहार, घुन्सौर में तहसीलदार पंकज मिश्रा, मंगेली में रेशम विभाग के फील्ड अधिकारी डी.पी. तुरकर, बढैयाखेडा में कृषि विभाग क उपसंचालक आनंद मोहन शर्मा, बहोरीपार में सहायक वन संरक्षक एच.के.सोनी, मोहास में सहायक आयुक्त आदिवासी पी.के.सिंह, सालीवाडा बरगी खंड पंचायत अधिकारी अनिल कुमार झा, सहजपुरी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.सोनी, मनकेडी सहायक यंत्री एस.एन. नेमा, हरदुली मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री झारिया, तुनिया नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण संभाग दो के कार्यपालन यंत्री श्री सोनी, मगरघा जिला परियोजना समन्वयक आर.पी. चतुर्वेदी, खापाग्वारी में उप वन मण्डल अधिकारर श्री पाण्डेय, बन्दरकोला में वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी, सगडा झपनी में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाये, चारघाट में उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री राठौर, और देवरी वसनिया में कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.के.श्रीवास्तव को ग्राम पंचायतों की निगरानी एवं मार्गदशन में कार्य कराने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
इसी प्रकार जनपद पंचायज शहपुरा की ग्राम पंचायत बगरई में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी ए.के.पिल्लई, बरखेडा सहजपुर में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री श्री सलैया, भमकी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकारी के अनुविभागीय अधिकारी एस.के.रैदास, भीकमपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री गोपाल गुप्ता,बिजौरी में लोक निर्माण विभाग संभाग दो के कार्यपालन यंत्री राजकुमार श्रीवास्तव, बिल्हा में तहसीलदार रश्मि देखमुख, बिलखरवा में खंड पंचायत अधिकारी सी.पी.सोनी, बिलपठार में बलक समन्वयक प्रियंका गर्ग, चरगवां नवीन में हिरन जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मिश्रा, छपरठ में वन परिक्षेत्र अधिकारी चरगवां मंजू उईके,धरती कछार में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दो के कार्यपालन यंत्री जी.एस.खटीक, हीरापुर बंधा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एस.के. सिंह, इमलिया -18 में संयुक्त संचालक जिला योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विश्वजीत रेकवार, झलौन में मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री त्रिपाठी, खुलरी में अजिला आबकारी अधिकारी श्री धनौरा, कूडा कला में जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक यंत्री मुकेश वर्मा, कुसली में वन परिक्षेत्र शहपुरा के अनुविभागीय अधिकारी रजनीश पाण्डेय, कुसमी में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अखिलेश मिश्रा, ललपुर में सहायक संचालक महिला बाल विकास श्रीमती मोदी, मालकछार में जिल शिक्षा अधिकारी सतीष अग्रवाल, मगरमुहा में जिला विपणन अधिकारी पीयूष वघेल, मगरमुहा भरपुरा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के महाप्रबंधक श्री सक्सेना, बेलखेडी में उपायुक्त सहकारिता शिवम मिश्रा, पावला में जिल खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री बम्हणे, रमखिरिया में सहायक संचालक शिक्षा विभाग घनश्याम सोनी , और ग्राम पंचायत सुनाचर में जिला अन्त्यवसायी अधिकारी श्री भाटी को ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने गांव को स्वच्छ बनाने नर्मदा किनारे वृक्षारोपण कार्य की निगरानी एवं मार्गदर्शन में कार्य किये जाएगे। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी का तत्काल पालन किया जाये।
अधिकारियो का प्रशिक्षण आज
जबलपुर 24जून 2016। कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी ने जिले की नर्मदा किनारे वाली सभी 44 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने, गांव को स्वच्छ बनाने, नर्मदा तट को स्वच्छ रखने, तट पर हो रहे कटाव को रोकने एवं पर्यावरण संतुलन बनाने के साथ-साथ तटों को हरा-भरा बनाने के लिए किये जा रहे वृक्षारोपण की निगरानी करने के लिए विभिन्न विभागों के 44 अधिकारियों को ग्राम पंचायत वार जिम्मेदारी दी है। इन सभी अधिकारियों का महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान में शनिवार 25 जून को
दोपहर 12ः00 से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
उन्होंने ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाता हैं कि वह समय पर संस्थान में पहुंचकर प्रशिक्षण ले।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment