कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायतों में करे वृक्षारोपण की शुरुआत
जबलपुर 4जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदा के किनारे वाली सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण के कार्य प्रारंभ किये जाये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नर्मदा किनारे की सभी ग्राम पंचायतों में रोपित किये जाने वाले पौधों की व्यवस्था, गढडों की खुदाई, खाद एवं कीटनाशक की भी व्यवस्था की जाये। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रुप से शामिल किया जाये। कार्यक्रम में पर्यावरण के संबंध में चर्चा कर ग्रामीणों को गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने की शपथ दिलाई जाये।
श्रीमती सिंह ने गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये। जिला स्तर के भी अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं कि उक्त कार्यक्रम की मॉनीटिरिंग की जाये।
अभी से करे वृक्षारोपण की तैयारी : सीईओं जिला पंचायत
जबलपुर 4 जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ-साथ महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह वृक्षारोपण के लिए चिन्हित किये गये पंचायत भवन, आंगनवाडी भवन एवं शाला भवनों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गढडों की खुदाई, खाद एवं कीटनाशक की अभी से व्यवस्था की जाये।
उन्होंने अधिकारियों को जारी किये गये निर्देशों में स्पस्ट किया किया है कि पर्यावरण के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया जाये। ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्याक्रमों में भी पर्यावरण की चर्चा की जाये। श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत के जनपदवार बनाये गये नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने अपने जनपद में कार्यक्रम की मॉनीटिरिंग करना सुनिश्चित करे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment