सडक बन जाना-जाना हुआ आसान
मनरेगा एंव पंच-परमेश्वर योजना से बनी सीसी रोड
सफलता की कहानी
जबलपुर 10जून 2016। जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत झिरिया में 2 लाख 15 हजार की लागत से 79 मीटर लम्बी सीसी रोड बन जाने से गांव लोगों का आना जाना आसान हो गया है। नरबद के घर से छोटेलाल के घर की ओर बनी 79 मीटर लम्बी सीसी रोड गांव के अन्दर जाने का मुख्य मार्ग है। रास्ते में कीचड होने से यहां रहने वाले लोगों के प्रति गांव वालों का व्यवहार ठीक नही होता था आये दिन घरों एवं बारिश का पानी निकलने से गलियों में कीचड हो जाता था जिससे रोज रोज कहा सुनी हुआ करती थी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से बनी सीसी रोड सह नाली निर्माण के कार्य ने गिले सिकवे दूर कर दिये है।
ग्राम पंचायत झिरिया की सरपंच श्रीमती बन्दोबाई बताती है कि गांव के अन्दर जाने के लिए यही रास्ता था जो बारिश और यहां के घरो का पानी रास्ते में आने से कीचड युक्त हो जाता था लाग इसी रास्ते से निकलने के लिए मजबूर थे। दिन में जैसे-तैसे आना-जाना होता था लेकिन रात में निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से अब गांव में पक्के निर्माण कार्य भी होने लगे हैं इन योजनाओं से एक तो तरफ गांवों की बर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण हो रहा हैं वहीं गांव के गांव में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो गया है।
सचिव केशव प्रसाद ने बताया कि नरबद के घर से छोटेलाल के घर की ओर बनी 79 मीटर लम्बी सीसी रोड गांव के अन्दर जाने का मुख्य मार्ग है। सीसी रोड सह नाली का कार्य सहायक यंत्री पंकज सिंह परिहार एवं उपयंत्री की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।
सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं और गांव में इस रास्ते में कीचड होने की वजह से होने वाले लडाई झगडे दूर हो गये है। यह योजना गांव के विकास में यह बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment