न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 28 June 2016

28-6-2016

     कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
 //प्रेस विज्ञप्ति//
बारिश में मध्यान्ह भोजन पकाने में बरतें सावधानी  
जबलुपर 28 जून 2016 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी, डी.पी.सी. सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी,समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर बारिश के समय मध्यान्ह भोजन बनाते समय किचिनशेड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। 
खासतौर से सब्जियां बनाते समय ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरती जाये। बनी हुई सब्जियों में तुरंत ढककर रखा जाये, सब्जियों में कीडे मकोडें न गिरे इस पर विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि भविष्य में खाने में कीडे-मकोडें गिरने की घटनाओं न हों, यदि ऐसी घटनाएं कहीं घटती हैं तो वह खाना बच्चों को ना परोसा जाये और तत्काल घटना की जानकारी जिले में दी जाये। 
 माताओं से कराये निरीक्षण - श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शालाओं में रसोईयों द्वारा बनाया जा रहा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जाॅंच करने के लिये छात्र-छात्राओं की माताओं से निरीक्षण कराया जायेे। निरीक्षण के दौरान मीनू के अनुसार शालाओं में मध्यान्ह भोजन नही पाया जाता है तो संबंधित स्व-सहायता समूह, रसोईया एवं शाला के शिक्षकों पर भी कार्यवाही की जायेगी। 

सामान्य सभा की बैठक 30 जून को
जबलपुर 28 जून 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जून 2016 को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30जून को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पेयजल की समीक्षा, दायी तट एवं बांयी तट नहर एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जुलाई माह के लिए दूध पाउडर का वितरण
1691शालाओं को 9142 किलोग्राम दूध पाउडर का किया आवंटन
जबलपुर 28जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार माह जुलाई के लिए जिले की 1691 शालाओं को 9142 किलोग्राम दूध पाउडर का जनपद वार एवं नगर निगम की शालाओं में आंवटिन करने जबलपुर  दुग्ध सहकारी संघ साॅची के प्रबंध संचालक को निर्देशित किया गया है। 
नगर निगम एवं जनपद वार वितरण किये गये दुग्ध पाउडर में जबलपुर शहरी क्रमांक 1 की 137 शालाओं को 1284 किलोग्राम, जबलपुर शहरी क्रमांक 2 की 135 शालाओं को 1478 किलोग्राम, जनपद पंचायत जबलपुर की 223 शालाओं को 1155 किलोग्राम, पनागर की 158 शालाओं को 615किलोग्राम, जनपद पंचायत कुण्डम की 233 शालाओं को 1014 किलोग्राम, पाटन की 196 शालाओं को 717 किलोग्राम, शहपुरा की 233 शालाओं को 1373 किलोग्राम, सिहोरा की 148 शालाओं को 910 किलोग्राम, और जनपद पंचायत मझौली की 228 शालाओं को 596 किलोग्राम आवंटित किया गया है।                                                                          
उन्होंने ने सभी अधिकारियों को निर्देशित दिये कि छात्र-छात्राओं को समय एवं निर्धारित किये गये दिवसों में दुध का वितरण किया जाये। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। 
कार्यवार जारी मस्टर रोलो की करें समीक्षा - सी.ई.ओ. जिला पंचायत

  जबलपुर 28 जून 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में जारी किये गये मस्टर रोलो की कार्यवार समीक्षा की जाये। सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत लेबर बजट के अनुसार कार्य प्रारंभ कराते हुये समय सीमा में मूल्यांकन कर एफ.टी.ओ. के माध्यम से मजदूरों के खातों में राशि जमा करायी जायें। उन्होंने मनरेगा की मनरेगा की जनपदवार समीक्षा करते हुये कम प्रगति पर अप्रसंन्नता व्यक्त करते हुये योजना में निर्माण कार्यो को प्रारंभ करने एवं अपूर्ण कार्यो को पूर्ण कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होनें सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पुराने कार्य अधुरे है उन कार्यो को पूर्ण कराकर नये कार्य प्रारंभ किये जायें। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि नर्मदा के किनारे की ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अन्य ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण के कार्य प्रारंभ किये जाये। 
पंच परमेश्वर योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सहायक यंत्रिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि राशि उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक जिन ग्राम पंचायतों ने सीसी रोड नहीं बनाई है ऐसे सरपंचों सचिवों व रोजगार सहायकों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के प्रस्ताव जिला पंचायत प्रेषित किये जाएं। 
                                                      मीडिया अधिकारी  जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment