कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
लोक कल्याण शिविरों की तिथियां तय कर भेजे जानकारी
जबलपुर 9जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी किये हैं कि ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए जनपद या तहसील स्तर पर लोक कल्याण शिविरों का आयोजन करने की शीघ्र तिथियां तय कर जानकारी जिला कार्यालय प्रेषित की जाये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद पंचायतों एवं तहसील कार्यालयों में पूर्व में आयोजित किये गये लोक कल्याण शिविरों लाभान्वित किये गये योजना वार हितग्राहियों की जानकारी तत्काल कार्यालय को प्रेषित की जाये ताकि शासन को जानकारी से अवगत कराया जा सके।
सभी ग्राम पंचायतों में प्रारंभ करे मनरेगा के कार्य
जबलपुर 9जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक मूलक कार्य प्रारंभ किये जाये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में इ वित्तीय वर्षमें कार्य प्रारंभ नही किये गये हैं उन ग्राम पंचायतों में तत्काल कार्य प्रारंभ कर मस्टर रोल जारी किये जाये।
श्रीमती सिंह अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना में सभी जाॅबकार्डधारियों के आधार सीडिग का कार्य पूर्ण कराया जाये। लंबित मजदूरी एवं सामग्री का भुगतान करने के लिए तत्काल एफटीओ जारी किये जाये। सभी ग्राम पंचायतों में जल सरंक्षण के कार्य के साथ-साथ वृक्षारोपण के कार्य करने के लिए गढडे खोदे जाये। पुराने कपिलधारा कूप, निर्मल नीर एवं मिट्टी से संबंधित सभी कार्य एक सप्ताह में अनिवार्यरुप से पूर्ण किये जाये। उक्त कार्य समय-सीमा में पूर्ण नही होने पर जनपद स्तर के अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जायेगी।
उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाये जा रहे शौचालय गुणवक्ता पूर्ण बनाये जाने के निर्देश दिये।
बारिश की बूदें सहेजने को तैयार हैं लुहारी लडोई का तालाब
जबलपुर 9जून 2016। बारिश की बूदें को सहेजनें के लिए लुहारी लडोई का सामुदायिक तालाब तैयार है। बारिश की बूदें एकत्र होकर न आने वाले दिनों में न सिर्फ एक तालाब का रुप लेगी बल्कि यहां के लोगों की जरुरतें भी पूरी करेगा।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत लुहारी लडोई के पोषित गांव लडोई में तीन लाख 46 हजार की लागत से बनाये जा रहे इस तालाब से ग्रामीणों की जल से संबंधित समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान प्रथम ग्राम सभा में पालतू जानवरों एवं निस्तार के लिए पानी की समस्या का स्थाई रुप से समस्या का हल करने के लिए तालाब बनाने का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर मनरेगा योजना से तालाब के कार्य के मस्टररोल निकालकर कार्य प्रारंभ किया गया।
ग्राम पंचायत लुहारी लडोई की सरपंच श्रीमती गिनसी बाई बताती है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से गांव में निर्मल नीर भी बनाया गया हैं जो गांव के लोगों की प्यास बुझा रहा है। गर्मी के दिनों में पालतू जानवरों के लिए पाने के लिए पानी की कमी रहती है। गांव के नाले सूख जाते हैं जिससे जानवरों के लिए घर पर ही पानी पिलाना पड रहा है। जिन लोगों के यहां एक या दो जानवर हैं उन्हें तो ज्यादा परेशानी नहीं होती है लेकिन जिनके पास 8 से 10 जानवर है उन परिवार के किसी एक सदस्य को पूरे समय जानवरों के लिए पानी पिलाने में व्यतीत हो जाता है। लेकिन अब इस समस्या से आने वाले दिनों में छुटकारा मिल जाएगा।
यहां के सचिव महेन्द्र पटेल ने बताया कि ग्राम लडोई में मनरेगा योजना से तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इस तालाब के बन जाने से एक ओर गांव के जल स्त्रातों का जल स्तर बढ जाएगा वही दूसरी ओर गांव के लोगों को निस्तार एवं पालतू जानवरों के लिए पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।
तालाब के निर्माण में कार्य करने वाले गांव के जगदीश, भददी, शीतल प्रसाद, टुन्टू कांछी, संतोष, रामकिशन, द्रोपती, कल्लोबाई, मालती, सकुन सहित अन्य लोगों ने बताया कि तालाब बन जाने से गांव की पानी की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
यहां के रोजगार सहायक लेखराम चैहान ने बताया कि तालाब का कार्य उपयंत्री आलोक वर्मा की निगरानी एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उपयंत्री के द्वारा प्रत्येक सप्ताह कार्य स्थल पर आकर कार्य का मूल्यांकन किया जा रहा है।
मनरेगा योजना से गांव में एक ओर ग्रामीणों को अपने ही गांव में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं गांवों की समस्याओं का निराकरण कर स्थाई परिसंपत्तियों का निर्माण भी कराया जा है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment