न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 25 June 2016

25-6-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी शालाओं मे प्रवेश की प्रतिदिन करें माॅनीटिरिंग 
राज्य शिक्षा केन्द्र की अपर संचालक ने बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 25 जून 2016। शिक्षा का अधिकार अधिनियम निजी शालाओ में 25प्रतिशत आरक्षित सीटों पर छात्र-छात्राओं को दिये जा रहे प्रवेश की प्रतिदिन माॅनीटिरिंग की जाये। जो निजी शालाऐं अधिनियम का पालन नही कर रही हैं उनके विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीण शिक्षा पंजी के सर्वे का डाटा एक सप्ताह में समग्र शिक्षा के पोर्टल पर फीड किया जाये। निजी शालाओं की मान्यता से संबंधित मामले समय-सीमा में निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश आज राज्य शिक्षा केन्द्र की अपर संचालक नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिये।
 उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य शिक्षा केन्द्र से सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत पुस्तको का वितरण किया जाये। श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण शिक्षा पंजी के सर्वे में जिन परिवारों के नाम दो जगह दर्ज है और नये परिवारों के नाम दर्ज किये गये हैं उनकी प्रविृष्टि सचिव के माध्यम से तत्काल की जाये। 
उन्होंने जिले के एक‘एक ब्लाक रिसोर्स समन्वयक से ग्रामीण शिक्षा पंजी के सर्वे की जानकारी लेते हुए डाटा को समय-सीमा में फीड कराने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल, डी.पी.सी. आर.पी.चतुर्वेदी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर निमग के संभागीय अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सामान्य सभा की बैठक 30 जून को
जबलपुर 25 जून 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जून 2016 को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30जून को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पेयजल की समीक्षा, दायी तट एवं बांयी तट नहर एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment