कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण
जबलपुर 22जून2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नानाखेडा में मनरेगा, एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत हितग्राहियों के यहां बनाये जा रहे शौचालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत नर्मदा के किनारे वृक्षारोपण करने के लिए चयन किया कार्य स्थल का भी निरीक्षण किया और तत्काल पौधारोपण करने के निर्देश दिये। उन्होने ग्रामीणों से खुले में शौच न जाने एवं ग्राम पंचायत को खुले मे शौच मुक्त बनाने की समझाईस दी। ग्राम पंचायत भवन में स्व-स्हायता समूहों की महिलाओं से चर्चा की।
ग्राम पंचायत नानाखेडा के बाद उन्होंने ग्राम पंचायत परासिया के आश्रित गांव दियाखेडा में वाटरशेड योजना के तहत बनाये जा रहे स्टाम्पडेम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, यत्री प्रशांत झा एवं वाटरशेड के टीम लीडर मौजूद रहे।
सामान्य सभा की बैठक 30 जून को
जबलपुर 22 जून 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जून 2016 को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30जून को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पेयजल की समीक्षा, दायी तट एवं बांयी तट नहर एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
नर्मदा किनारे की सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने बनाई कार्ययोजना पर तत्काल करे अमल
जबलपुर 22जून2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जिले की नर्मदा किनारे वाली सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनााने के लिए बनाई गई कार्य योजना पर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
उन्हांेने जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारिों को निर्देशित करते हुए कहा कि नर्मदा के किनारे की सभी ग्राम पंचायतों में सुबह एवं शाम को निरीक्षण किया जाये। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को खुलें में शौच करने से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से अवगत कराया जाये।ग्राम पंचायत की निगरानी समितियों, स्वच्छता दूत एवं प्रेरको की मदद से सुबह शाम चैपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरुक किया जाये।
जिन हितग्राहियों के यहं अभी शौचालय नहीं बने हैं ऐसे समस्त हितग्राहियों को चिहिन्त कर उन्हें स्वयं शौचालय बनााने के लिए प्रेरित किया जाये। चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी जाये कि अब हितग्राही को स्वयं शौचालय का निर्माण कराना है। शौचालय के निर्माण के बाद हितग्राहियों को शासन से प्रोत्साहित राशि 12000/ (बारह हजार) रुपये उसके खाते मेे जमा कराई जाएगी।
वृक्षारोपण का कार्य करें प्रारंभ
जबलपुर 22जून2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नर्मदा किनारे वाली सभी ग्राम पंचायतों के साथ अन्य जनपद पंचायतों में वृक्षारोपण के कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये।उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में रोपे जाने वाले पौधे वन विभाग की नर्सरियों से उच्च गुणवक्ता के पौधें लेकर रोपे जाये।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण के कार्य के तत्काल ई-मस्टर रोल जारी किये जाये। कपिल धारा एवं निर्मलनीर के कूप निर्माण के बधाई का कार्यो एक सप्ताह में अनिवार्यरुप से पूर्ण किये जाये।
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा पोर्टल में आधार कार्ड फीड करने का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण किया जाये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment