कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
लंबित भुगतान की प्रतिदिन करे समीक्षाःसीईओं जिला पंचायत
जबलपुर 23 जून2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिको के लंबित भुगतान की वह प्रतिदिन समीक्षा करे। मनरेगा की साइट को सुबह एवं एवं शाम को अनिवार्य रुप से देखना सुनिश्चित किया जाये। किस ग्राम पंचायत में श्रमिकों का भुगतान शेष हैं इसकी जानकारी सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के पास होना चाहिए।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं दिव्यांग जाबकार्डधारियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाये। कपिलधारा, निर्मल नीर एवं तालाबों के सभी कार्य 30जून तक अनिवार्य रुप से पूर्ण किये जाये। मनरेगा के पोर्टल पर आधारकार्ड की फीडिंग का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण किया जाये। सडकों के किनारे वृक्षारोपण के कार्य तत्काल प्रारंभ कराये जाये।
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण के कार्य के तत्काल ई-मस्टर रोल जारी कर कार्य प्रारंभ किये जाये। जिन मस्टर रोलों का उपयंत्रियों द्वारा मूल्यांकन किया जा चुका है उन मस्टररोलों को तत्काल भुगतान के लिए जनपद पंचायत में प्रस्तुत किय जाये। निरीक्षण के दौरान यदि मूल्यांकन किये गये मस्टररोल सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के पास पाये जाते हैं तो उनके विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में करे निरकरणः उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन एवं कलेक्टर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का भी समय-सीमा में निराकरण किया जाये। लंबित प्रकरण का 15दिवस में यदि निराकरण नहीं किया जाता हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुध्द भी कार्यवाही प्रस्तावित की जाये। उन्होनें सभी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन्दिरा आवास योजना के तहत हितग्राहियों के यहां बनाये गये आवासों की फोटों आनलाईन फीड की जाये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment