न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 2 July 2016

2-7-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समय-सीमा में पूर्ण कराये आवास निर्माण के कार्य
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 2जुलाई 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, इन्दिरा आवास योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा। बैठक में उन्होंने सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को सभी किस्तों का भुगतान किया हो गया हैं उन हितग्राहियों के अधूरे आवासों को 15 जुलाई तक अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जाये। 
उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पिछले दो वर्षो की समीक्षा करते हुए कहा कि जो प्रकरण बैकों को प्रेषित किये गये हैं वह शत प्रतिशत स्वीकृत हुए हैं या नही। स्वीकृत हुए हैं तो उनके खातों में राशि जमा कराई गई हैं या नहीं, सभी की जनपद वार समीक्षा की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठन किये गये स्व-सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो समूह सक्रिय हैं उन्हें शासन की अन्य योजनाओं के लाभ से भी लाभान्वित किया जाये।
 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने मुख्यमंत्री स्व-रोजगार से संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों के प्रकरण बनाकर बैकों को प्रेषित किये जाये। उन्होनें अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशान न किया जाये। प्रकरण से संबंधित जो भी जानकारी प्राप्त करनी हैं तो उन्हें एक ही बार में प्राप्त करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलती हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुध्द तत्काल कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
वृक्षारोपण एवं शौचालय निर्माण के कार्यो को दे प्राथमिकता- जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्रियों को मनरेगा योजना में वृक्षारोपण एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां जहां वृक्षारोपण का कार्य किया जाना हैं सभी ग्राम पंचायतें वन विभाग की नर्सरियों से पौधे उठाकर रोपना का कार्य प्रारंभ किया जाये।
ये रहे मौजूद- समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं पंचायत खण्ड अधिकारी मौजूद रहे।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment